img-fluid

पाकिस्तान में एलपीजी संकट, छह हजार दुकानों पर ताले; खाली सिलेंडर लेकर भटक रहे लोग

October 25, 2026

लाहौर। पाकिस्तान में खाना पकाने वाले ईंधन का संकट और गहरा गया है। हजारों एलपीजी रिटेलर्स ने सरकारी एजेंसियों द्वारा परेशान किए जाने और एलपीजी कंपनियों तथा मुनाफाखोरों के खिलाफ सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के विरोध में अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बंदी की वजह से उपभोक्ताओं को गैस पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि दूसरी तरफ अन्य ईंधनों की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। लाहौर और कई अन्य शहरों में लगभग 5,500 से 6,000 एलपीजी दुकानें बंद हो गई हैं। इससे लोगों को गैस पाने की उम्मीद में खाली सिलेंडर लेकर एक दुकान से दूसरी दुकान भटकना पड़ रहा है।

यह हड़ताल ऐसे समय में हुई है जब पिछले करीब दस दिनों से एलपीजी की कीमतें बहुत ज्यादा थीं, जिससे पहले से ही बढ़ती महंगाई से जूझ रहे परिवारों पर बोझ और बढ़ गया है। डीलरों का कहना है कि उन्हें ऐसी कीमतों के संकट के लिए दंडित किया जा रहा है, जो उनके नियंत्रण से बाहर है। दुकानदार काशिफ बिलाल असगर ने आरोप लगाया कि पीईआरए फोर्स और सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने रिटेलर्स से एलपीजी भरने वाले उपकरण जब्त कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि एक पंप की कीमत 50,000 से 60,000 पाकिस्तानी रुपये के बीच है, जबकि दुकानदारों पर 5,000 से 10,000 पाकिस्तानी रुपए तक का जुर्माना लगाया गया है।


  • असगर ने ‘ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी’ पर आरोप लगाया कि वह एलपीजी कंपनियों और प्लांटों को मुनाफाखोरी के लिए जवाबदेह ठहराने में नाकाम रही है और इसके बजाय सारा जोर छोटे रिटेलर्स पर कार्रवाई करने में लगाया जा रहा है। डीलरों का कहना है कि लगातार लग रहे जुर्माने और आर्थिक नुकसान के कारण उनके पास अपना काम बंद करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है।

    इस विरोध-प्रदर्शन ने उन परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, जिन्हें न तो सरकारी तय कीमतों पर और न ही बाजार की मौजूदा दरों पर एलपीजी मिल पा रही है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, गैस की नियमित आपूर्ति बाधित होने के कारण, कई उपभोक्ता अब खाना पकाने की अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए कोयले और सूखी लकड़ियों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, अचानक मांग बढ़ने की वजह से अन्य ईंधनों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कोयला जो पहले 40 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम मिलता था, अब 50 से 60 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा है। यानी इसकी कीमत में 10 से 20 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

    Share:

  • पति की हत्या में कटी अंगुली बनी सबसे बड़ा सबूत, पत्नी और प्रेमी समेत तीन को उम्रकैद

    Sun Oct 25 , 2026
    शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की बेरहमी से हत्या करने की आरोपित महिला, उसके प्रेमी और सहयोगी को अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रधान सत्र न्यायाधीश की अदालत ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और डीएनए जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved