
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) के तीसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम को ईशन किशन (Ishan Kishan) की सेवाएं मिलने वाली नहीं है। चोट की वजह से पहले टी20 मैच में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले और दूसरे टी20 मैच से आधिकारिक तौर पर बाहर होने वाले ईशान किशन एक और मैच मिस करेंगे। टीम इंडिया के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि वे इस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज हैं। टीम मैनेजमेंट उन्हें रिकवरी के लिए पूरा टाइम देना चाहता है। यही कारण है कि उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दूसरे टी20 मैच के लिए टीम के साथ जुड़ने वाले प्लेयर को तीसरे टी20 मैच के लिए भी टीम के साथ वेलिंग्टन ले जाया गया था।
ईशान किशन की जगह पहले टी20 मैच में चोट के कारण नंबर 3 पर तिलक वर्मा को प्रमोट किया गया था। ईशान किशन मध्य क्रम में खेले थे और उसके अगले दिन टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस बात की जानकारी दे दी थी कि वे पूरी तरह फिट नहीं हैं और दूसरे टी20 मैच से बाहर हो सकते हैं। इसके अगले कुछ घंटों में बीसीसीआई ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दे दी थी कि ईशान किशन दूसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, कुछ समय के बाद उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान बोर्ड ने कर दिया था।
बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जगह कुमार कुशाग्र को बैकअप विकेटकीपर के तौर भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया था। वे ईशान कि रिप्लेसमेंट थे। वे सिर्फ दूसरे टी20 के लिए आधिकारिक तौर पर टीम के साथ जुड़े थे, लेकिन क्राइस्टचर्च से वे भारत की टी20 टीम के साथ वेलिंग्टन गए, जहां तीसरा मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में संभावना यही थी है कि वे इस मैच में भी बैकअप विकेटकीपर होंगे, जबकि ईशान किशन बाहर बैठेंगे। अब बीसीसीआई ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है।
बीसीसीआई ने ईशान को लेकर दी जानकारी
बीसीसीआई ने सोमवार 26 अक्टूबर की सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी, “ईशान किशन अपने लो ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन से अच्छी तरह उबर रहे हैं, जो उन्हें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले T20I के दौरान लगा था। उन्हें अभी मैच फिटनेस हासिल करनी है और वे 27 अक्टूबर, 2026 को वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे T20I से बाहर हो गए हैं। BCCI मेडिकल टीम ईशान की प्रोग्रेस पर नज़र रख रही है। कुमार कुशाग्र तीसरे T20I के लिए टीम के साथ बने रहेंगे।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved