img-fluid

छवि सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के नए भवन का भव्य लोकार्पण

October 26, 2026

  • अतिथियों ने कहा…आधुनिक चिकित्सा संस्थान शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को देंगे नई दिशा

जबलपुर। शहर में नेत्र चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में रविवार को छवि सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद आशीष दुबे, अध्यक्षता कर रहे महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नूÓ और राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि उपस्थित रहे।


  • सांसद आशीष दुबे ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा संस्थानों का विकास शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देता है। छवि सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल जैसी पहल से जबलपुर और महाकौशल के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने अस्पताल संचालक डॉ. अखिलेश नेमा और उनकी टीम को बधाई दी। राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि और महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नूÓ ने भी अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। समारोह में विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडेय, अजय विश्नोई, सुशील कुमार तिवारी, लखन घनघोरिया, नीरज सिंह, तीर्थ एवं मेला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोटिया, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज और भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सी.एल. नेमा और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एन. नेमा भी उपस्थित थे।

    आधुनिक सुविधाओं के साथ जनसेवा पर जोर
    अस्पताल संचालक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश नेमा ने बताया कि अस्पताल में नेत्र परीक्षण, आवश्यक जांच, विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार और फेको तकनीक से मोतियाबिंद सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक उपचार के साथ मरीजों को संवेदनशील व्यवहार और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना है। भविष्य में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविरों और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के प्रयास भी जारी रखे जाएंगे।

    Share:

  • एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

    Mon Oct 26 , 2026
    आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक सुनने और नए कंटेंट की खोज करने का ज़रिया बन गया है। ग्राहकों की इस व्यापक उपयोग संबंधी जरूरत को पूरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved