
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में रविवार रात 1 बजे आयोजित देवी जागरण और भंडारे के दौरान तेज रफ्तार बुलेट निकालने से रोकने पर 6-7 युवकों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में रवि गोटिंया, रागिनी गोटिंया, पप्पू वर्मा, अनुज कोल, पारस यादव, आदि गोटिंया, बिट्टू झारिया और मनीषा गोटिंया घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। सभी आठ पीडि़तों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
तेज आवाज वाली दोपहिया ने भड़काई खूनी रंजिश
धार्मिक उत्सव के समापन पर आयोजित सार्वजनिक प्रसादी स्थल पर बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद थे। तभी भीड़ भरे रास्ते से तेज आवाज करते हुए दो युवक वाहन लेकर गुजरे। आयोजकों और उपस्थित नागरिकों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए उन्हें वाहन नियंत्रित गति में चलाने की सलाह दी। इस सामान्य सी टोक पर दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उग्र बहस शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों की समझाइश के बाद वे युवक आक्रोश में धमकियां देते हुए वहां से निकल गए। इस तात्कालिक कहासुनी ने कुछ ही पलों में बड़े आपराधिक षड्यंत्र का रूप ले लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved