img-fluid

हरदीप सिंह पुरी जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने मध्य प्रदेश से बनाया उम्मीदवार

October 28, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव 2026 के लिए हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। हरदीप सिंह पुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के सदस्य हैं। अभी इनके पास पेट्रोलियम और नेचुरल गैस का मंत्रालय है। अक्टूबर में BJP नेता एल मुरुगन के सीट खाली करने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। एल मुरुगन के राज्यसभा और मंत्रालय से इस्तीफे के बाद केंद्र की NDA सरकार में कैबिनेट फेरबदल की भी चर्चा शुरू हो गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट को भरने के लिए 12 नवंबर को उपचुनाव होना है। उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश BJP जिन संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा कर रही थी, उनमें पुरी का नाम भी शामिल था।


  • भारतीय जनता पार्टी की राज्य कोर कमेटी ने आखिरी फैसले के लिए 4 से 5 नामों का एक पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजने का फैसला किया था। उत्तर प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी का मौजूदा राज्यसभा का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होने वाला है। BJP ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश से दोबारा नॉमिनेट नहीं किया था, जिससे अपर हाउस में उनका बने रहना पक्का नहीं था।

    बता दें कि हरदीप सिंह पुरी भारतीय राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। इन्होंने भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और बाद में राजनीति में कदम रखा। वह संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कई अहम राजनयिक जिम्मेदारियां भी संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में उन्होंने कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभाई। उनकी पहचान एक पूर्व राजनयिक और केंद्रीय मंत्री के तौर पर है।

    Share:

  • 'भारत उकसाता नहीं, लेकिन उकसाने पर देता है कड़ा जवाब', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक

    Wed Oct 28 , 2026
    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू में 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस यानी ADMM-Plus के दौरान आज (बुधवार को) भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख, इकोनॉमिक प्रोग्रेस, डिफेंस कैपेबिलिटी और करप्शन को रोकने की कोशिशों पर बात की। राजनाथ सिंह ने कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved