img-fluid

इंदौर में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी के 12 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई

October 28, 2026

इंदौर। इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना देवनगर में कमेटी हॉल चौराहे के पास हुई थी, जहां अमर उर्फ बाला पर चाकू से वार किए गए थे। हमले में युवक के गले, सीने और पीठ पर चोटें आई थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से वारदात के 12 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया।


  • दरअसल इंदौर में चाकूबाजी की घटना के बाद एमआईजी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला देवनगर में कमेटी हॉल चौराहे के पास का है, जहां मामूली विवाद के दौरान अमर उर्फ बाला पर चाकू से हमला किया गया था। हमले में उसके गले, सीने और पीठ पर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे आयुष के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची और वारदात के करीब 12 घंटे के भीतर चारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशोर उर्फ बबलू वर्मा, प्रियांशु वर्मा, हिमांशु उर्फ कृष्णा और यश कुशवाह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

    Share:

  • रीवा में न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ जल सत्याग्रह, आधी रात तालाब से निकाले गए प्रदर्शनकारी

    Wed Oct 28 , 2026
    रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले की सिरमौर तहसील के रोझौही और सरई कला क्षेत्र में प्रस्तावित परमाणु बिजली संयंत्र (न्यूक्लियर पावर प्लांट) के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया था। मंगलवार देर रात प्रशासन ने तालाब में जल सत्याग्रह कर रहे प्रदर्शनकारियों को बाहर निकलवाया। आम आदमी पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved