img-fluid

सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने पर क्या बोले अनंत सिंह? सरेंडर को लेकर कह दी बड़ी बात

October 30, 2026

पटना। दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अनंत सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत को रद्द कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर अनंत सिंह को अब जेल जाना होगा। दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जमानत रद्द होने पर प्रतिक्रिया देते हुए मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने कहा, “हां, मैं सरेंडर कर दूंगा। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। कोर्ट जब और जहां भी कहेगा, मैं सरेंडर कर दूंगा…”।

मोकामा के विधायक ने कहा कि कोर्ट में मैं सरेंडर करूंगा। जब डेट है, मैं सरेंडर करूंगा। मैं किसी के पास नहीं जाऊंगा। मैं कोर्ट जाऊंगा, कोर्ट ने मुझे बुलाया है। अनंत सिंह ने कहा कि न्यायालय पर मुझे भरोसा है, कोर्ट हमको फिर बेल देगा।विधायक ने कहा कि ललन सिंह मामले पर मैं कुछ नहीं कहूंगा। जेडीयू के लोग मुझे अभी भी मिल रहे हैं। आगे मेरा बेटा चुनाव लड़ेगा या नहीं लड़ेगा वह आगे फैसला पता चलेगा।


  • अनंत सिंह ने कहा कि जब बेल हो गया तो नीरज दिल्ली चला गया। नीरज कुमार ने मेरा नाम कोर्ट में भेज दिया। सरकार ने मेरे खिलाफ कोई काम नहीं किया है। नीरज कुमार ने मेरे खिलाफ कोर्ट में मामला पहुंचाया है। जन सुराज के उम्मीदवार का समर्थन दुलारचंद ने किया था। मैं खाना खाकर प्रचार करके आ रहा था, नीरज कुमार ने दुलारचंद का हत्या करा दिया। हम तो 5 km दूर थे, तब हमको पता चला कि दुलारचंद के साथ ऐसा हुआ है। दुलारचंद हत्याकांड की जानकारी मुझे शाम को हुई। सरकार की भूमिका इस मामले में यही है कि नीरज ने जो कहा सरकार ने उसे माना। नीतीश कुमार अगर लायक रहते तो यह सब नहीं होता मेरे साथ। पार्टी ने मुझे निकाल दिया है।

    Share:

  • 'मेरे नाम से आने वाले मैसेज मेरे नहीं हैं', थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने जारी किया अलर्ट

    Fri Oct 30 , 2026
    डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय के बेटे जेसन संजय ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान और आधिकारिक अकाउंट्स को लेकर एक अहम बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक पर उनके कौन-कौन से अकाउंट वास्तविक हैं और किन्हें उनकी ओर से संचालित या अधिकृत किया जाता है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved