img-fluid

2027 के चुनाव को लेकर राजभर ने की भविष्यवाणी, अखिलेश यादव पर बोल गए बहुत बड़ी बात

October 31, 2026

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लगातार 30 साल तक सत्ता में रहेगी। राजभर ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 312 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों गलतफहमी में हैं और चुनाव नतीजे आने पर उनका सपना टूट जाएगा। बता दें कि ओपी राजभर ने कुछ दिन पहले अखिलेश को जहूराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी।

ओपी राजभर ने कहा कि तीसरी बार ही नहीं बल्कि 30 वर्ष तक लगातार शासन रहेगा। उन्होंने कहा कि 2027 में 312 से ज्यादा सीटें आएंगी। राजभर ने कहा, ‘अखिलेश यादव और राहुल गांधी गलतफहमी में हैं। जिस दिन काउंटिंग होगी, उनका सपना टूट जाएगा।’ समान नागरिक संहिता यानी कि UCC को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने इस मुद्दे पर सही बात कही है।


  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी राजभर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव को बोलने दिया जाए। चुनाव के बाद वे घूमने विदेश चले जाएंगे। अखिलेश यादव को पता है कि उनकी सरकार नहीं बनेगी।’ प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवालों पर ओपी राजभर ने सपा सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे और बीमार पड़े थे, तब उन्होंने कहां इलाज कराया था? क्या वे सरकारी अस्पताल गए थे?

    राजभर ने दावा किया कि मौजूदा समय में प्रदेश के अस्पतालों की स्थिति सपा सरकार के समय से 100 गुना बेहतर है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में हुआ सुधार दिखाई नहीं देता है तो वे उन्हें अंबेडकरनगर में इसकी स्थिति दिखा सकते हैं। राजभर ने प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों की संख्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘लखनऊ मेडिकल कॉलेज में 10 से 12 हजार प्रतिदिन ओपीडी हो रही है। छोटे अस्पतालों में 3-4 हजार लोगों की ओपीडी प्रतिदिन की जा रही है। इस पर अखिलेश यादव क्या बात करेंगे?’

    स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव के इनकार पर भी राजभर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की बातों का कोई महत्व नहीं है। राजभर के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि उनके सभी पुराने साथी वापस आ सकते हैं और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य भी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव आज गठबंधन से इनकार कर रहे हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर कल उन्हें फिर से साथ आने के लिए कह सकते हैं।

    Share:

  • PM Modi pays tribute to Sardar Patel; unveils development projects worth ₹400 crore in Ekta Nagar

    Sat Oct 31 , 2026
    Ekta Nagar: On Saturday, Prime Minister Modi laid the foundation stone for, inaugurated, and dedicated to the nation several development projects worth over ₹400 crore in Ekta Nagar, Gujarat. These projects include sewage and water treatment plants, façade lighting, the upgradation of Narmada Ghat, an IRCTC hotel, and initiatives such as a ‘Rainforest’, ‘Unity’, and […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved