img-fluid

लोकतंत्र में सर्वोपरि है जनता का विश्वास – कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

November 02, 2026


सिरसा । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सर्वोपरि है (Trust of People is paramount in Democracy) ।


  • सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि देश की जनता अपने मताधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को लेकर सजग है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित महारैली ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता को प्रमुखता से सामने रखा है।

    कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का संतोषजनक जवाब मिलना लोकतंत्र के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक है। सांसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही तय करने और नैतिक आधार पर उनके इस्तीफे की मांग दोहराई। सांसद ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी संस्था को कमजोर करने के लिए नहीं, बल्कि उसकी स्वतंत्रता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए है। लोकतंत्र में जनता का विश्वास सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    कुमारी सैलजा ने हरियाणा, उत्तराखंड सहित देशभर से महारैली में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस अपनी आवाज सड़क से संसद तक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रहेगी। सांसद ने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है मताधिकार सुरक्षित रहेगा, तभी लोकतंत्र मजबूत रहेगा।

    Share:

  • एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, रजत पाटीदार को भी बड़ी जिम्मेदारी

    Mon Nov 2 , 2026
    नई दिल्ली: एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 (ACC Rising Stars Asia Cup 2026) के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम चुनी है. वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है. वहीं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved