img-fluid

पर्दे पर राम और रावण की टक्कर, असल जिंदगी में दौलत की रेस, रणबीर कपूर नहीं बल्कि यह अभिनेता निकला सबसे अमीर

November 03, 2026


नई दिल्ली ।नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण इन दिनों लगातार चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं तो साउथ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं साई पल्लवी माता सीता और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म की भव्यता और कलाकारों की दमदार स्टारकास्ट ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फिल्म के किरदारों और अभिनय की नहीं बल्कि इन सितारों की संपत्ति को लेकर भी हो रही है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रामायण की स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा अमीर कौन है। दिलचस्प बात यह है कि इस दौड़ में रणबीर कपूर और यश के अलावा एक ऐसा नाम भी शामिल है जिसकी अनुमानित संपत्ति बाकी सितारों से कहीं ज्यादा बताई जा रही है।

फिल्म में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर बॉलीवुड के बड़े और महंगे अभिनेताओं में गिने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 369 करोड़ से 475 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट में निवेश उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत हैं। एनिमल और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों की सफलता ने उनके स्टारडम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वहीं फिल्म में रावण बनने जा रहे यश की अनुमानित संपत्ति करीब 50 से 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। केजीएफ फ्रेंचाइजी ने उन्हें देशभर में लोकप्रियता दिलाई। अभिनय के साथ वह फिल्म निर्माण से भी जुड़े हुए हैं और रामायण के सह निर्माता के तौर पर भी उनकी अहम भूमिका है।

माता सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी भी कमाई के मामले में पीछे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 45 से 50 करोड़ रुपये है। दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और सादगी के लिए मशहूर साई पल्लवी ने तमिल तेलुगु और मलयालम सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। दूसरी ओर लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले रवि दुबे की अनुमानित संपत्ति करीब 67 से 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। अभिनय के अलावा वह पत्नी सरगुन मेहता के साथ प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। मंदोदरी का किरदार निभाने वाली काजल अग्रवाल की अनुमानित नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं कैकेयी की भूमिका निभाने वाली लारा दत्ता की संपत्ति करीब 53 से 60 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है।

हनुमान की भूमिका निभाने वाले सनी देओल की संपत्ति को लेकर भी कई तरह के आंकड़े सामने आते रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 120 से 200 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। गदर और गदर 2 जैसी फिल्मों की सफलता के साथ उनकी लोकप्रियता और कमाई दोनों में बढ़ोतरी हुई है। शूर्पणखा की भूमिका निभाने वाली रकुल प्रीत सिंह की अनुमानित संपत्ति करीब 49 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की संपत्ति को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में करीब 3 करोड़ से 30 करोड़ रुपये तक के अनुमान सामने आए हैं।

लेकिन इस पूरी स्टारकास्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम विवेक ओबेरॉय का है। फिल्म में वह विद्युतजिह्वा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 1200 करोड़ रुपये तक बताई गई है। इसकी वजह सिर्फ उनका फिल्मी करियर नहीं बल्कि बिजनेस और निवेश से जुड़ी गतिविधियां भी हैं। रियल एस्टेट से लेकर लग्जरी प्रॉपर्टी और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में उनकी हिस्सेदारी की चर्चा होती रही है। इस तरह उपलब्ध मीडिया अनुमानों के आधार पर विवेक ओबेरॉय को फिल्म की सबसे अमीर स्टारकास्ट में सबसे आगे बताया जा रहा है।

हालांकि इन सभी कलाकारों की नेटवर्थ के आंकड़े अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और इन्हें कलाकारों की आधिकारिक संपत्ति नहीं माना जाना चाहिए। बावजूद इसके रामायण की स्टारकास्ट की यह दौलत की कहानी काफी दिलचस्प है। पर्दे पर भले ही रणबीर कपूर और यश के बीच राम और रावण का मुकाबला देखने को मिले लेकिन असल जिंदगी में संपत्ति के मामले में विवेक ओबेरॉय सबसे आगे नजर आते हैं।

Share:

  • सनी देओल की सूर्या पर डॉक्टरों का बड़ा विरोध, निजी अस्पतालों की छवि खराब करने और हिंसा भड़काने का आरोप, कोर्ट पहुंचा विवाद

    Tue Nov 3 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood actor)सनी देओल (Sunny Deol)की आगामी फिल्म सूर्या: अंत से आरंभ तक रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के टीजर (Film’s teaser)को लेकर डॉक्टरों के एक समूह ने गंभीर आपत्ति जताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court)का दरवाजा खटखटाया है। डॉक्टरों का आरोप है कि फिल्म में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved