
इंदौर। इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 7 दिन पहले महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब मृतका के परिजनों के बयानों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर एसीपी और कोतवाली पुलिस के माध्यम से मामले की जांच कराई। इस दौरान मृतका के माता-पिता और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों के आरोपों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर महिला को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दहेज प्रताड़ना सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved