img-fluid

‘पंजाब में नशा खत्म करना है तो CM को शाम का नशा छोड़ना होगा’, भगवंत मान पर राहुल गांधी का तंज

November 04, 2026

संगरूर। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने बाकी रह गए हैं। इस बीच राहुल गांधी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली को संबोधित करते हुए जहां उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा वहीं बीजेपी पर हमला करने से नहीं चूके। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पंजाब से नशा खत्म करना है तो मुख्यमंत्री को शाम के वक्त नशा छोड़ना होगा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब से नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस काम नहीं हुआ।

राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में आज सरेआम गोली मारना फैशन बन गया है। जो व्यक्ति आगे बढ़कर कुछ करना चाहता है, उससे फिरौती मांगी जाने लगती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी पहले पंजाब में बढ़ते नशे का मुद्दा उठाया था, लेकिन उस समय उनका मजाक उड़ाया गया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब उन्होंने अपने नेताओं से पूछा कि पंजाब का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है तो सभी ने नशे को सबसे बड़ी समस्या बताया। आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव के दौरान नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन आज हालात में बदलाव नहीं आया है।


  • राहुल गांधी ने भगवंत मान पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लोकसभा में चुटकुले सुनाया करते थे और सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत मामला है, लेकिन अगर पंजाब से नशा खत्म करना है तो मुख्यमंत्री को शाम के वक्त नशा छोड़ना चाहिए। वहीं राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन साल में पंजाब से नशा खत्म करने के दावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह ने तीन साल में नशा खत्म करने की बात कही है, लेकिन तीन साल तक वह गृह मंत्री ही नहीं रहेंगे। राहुल गांधी ने दावा किया कि पंजाब की मौजूदा सरकार जल्द जाने वाली है।

    राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी पर पंजाब की सरकार दिल्ली से चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से पंजाब की सरकार नहीं चलती। कांग्रेस की सरकार बनने पर पंजाब की सरकार पंजाब से ही चलाई जाएगी और मुख्यमंत्री भी पंजाब का ही होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब के लोगों और उनकी जरूरतों के हिसाब से सरकार चलाएगी।

    कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी के चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सरकार ने इतने वादे किए, लेकिन उनमें से कौन सा पूरा किया? उन्होंने कहा कि किसानों को MSP देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। राहुल गांधी ने दावा किया कि किसानों की रक्षा करने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने का काम केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।

    Share:

  • देहरादून में फिर बड़ा हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार की मौत, गाड़ी काटकर निकाले शव

    Wed Nov 4 , 2026
    देहरादून। देहरादून (Dehradun) के मोहब्बेवाला क्षेत्र में फिर बड़ा हादसा हो गया। साईं मंदिर (Sai Temple) के पास खाद से लदा अनियंत्रित ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा घायल है। जानकारी के अनुसार, परिवार सहारनपुर से देहरादून आ रहा था। इसी दौरान मोहब्बेवाला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved