img-fluid

देहरादून में फिर बड़ा हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार की मौत, गाड़ी काटकर निकाले शव

November 04, 2026

देहरादून। देहरादून (Dehradun) के मोहब्बेवाला क्षेत्र में फिर बड़ा हादसा हो गया। साईं मंदिर (Sai Temple) के पास खाद से लदा अनियंत्रित ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा घायल है। जानकारी के अनुसार, परिवार सहारनपुर से देहरादून आ रहा था। इसी दौरान मोहब्बेवाला में कार ट्राले की चपेट में आ गई। कार ट्राले के नीचे दबकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।


  • इस दौरान कार को काटकर अंदर से शव निकाले गए। अभी तक चार लोगों के शव निकाले गए हैं, जिसमें दो महिला व दो पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा एक बच्चा भी निकाला गया जो घायल है। कार के अंदर से दिवाली के गिफ्ट व अन्य सामान भी मिला है। ट्राले के नीचे दबकर कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कि कार काटकर शवों को निकाला गया। हादसे की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

    Share:

  • दो से अधिक बच्चे होने पर दंडित करने वाले कानूनों की प्रासंगिकता खत्म हो गई - सुप्रीम कोर्ट

    Wed Nov 4 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि दो से अधिक बच्चे होने पर दंडित करने वाले कानूनों (Laws that penalize having more than Two Children) की प्रासंगिकता खत्म हो गई है (Have lost their Relevance) । कोर्ट ने बुधवार को टिप्पणी की कि भारत में प्रजनन दर लगातार घट रही है। ऐसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved