img-fluid

इंदौर: जनता को जागरूक करने मंत्री उतरे मेट्रो टनल में

November 05, 2026

  • नागरिकों का विरोध, मंत्री विजयवर्गीय ने प्रक्रियादेखी
  • ऊपर दौड़ रहे वाहन, कहीं कोई कंपन भी नहीं

इंदौर। मेट्रो (metro) के अंडरग्राउंड रूट (Underground route) और स्टेशन का विरोध जहां पर्यावरणविदों (Environmentalists) ने पेड़ों की कटाई के मामले में किया तो नागरिकों को डर है कि उनके मकान-दुकानों और अन्य निर्माणों को इससे खतरा रहेगा, जिसके चलते सड़क पर उतरकर भी तिलक नगर, गोयल नगर से लेकर एयरपोर्ट रोड तक के नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और विभागीय मंत्री (Minister) कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) से भी मुलाकात की।


  • मंत्री विजयवर्गीय ने जनता को जागरूक करने और बन रही मेट्रो टनल के निर्माण की जानकारी देने के लिए खुद टनल में उतरना मंजूर किया और कल वे मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों-इंजीनियरों के साथ एयरपोर्ट रोड पर बन रही टनल में 20 मीटर नीचे पहुंचे, जहां उन्होंने आधुनिक मशीन से किस तरह खुदाई और उसके साथ बन रही कांक्रीट की प्री-कॉस्ट रिंग की प्रक्रिया देखी और समझी। इसके साथ ही अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। विजयवर्गीय ने अंडरग्राउंड रूट के लिए बनाई जा रही टनल के निर्माण में उच्च गुणवत्ता और अत्याधुनिक मशीन के इस्तेमाल की जानकारी के साथ लोगों को यह भी आश्वस्त किया कि नीचे टनल बन रही है और ऊपर से वाहन गुजर रहे हैं और मकान सहित अन्य निर्माण भी मौजूद हैं, मगर किसी तरह का कोई कंपन महसूस नहीं हो रहा है, इसलिए लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी आरएस राजपूत सहित अन्य ने मंत्री को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। टनल में एक ही दिन में 11 प्री-कॉस्ट लगाकर रिकॉर्ड भी बनाया गया।

    Share:

  • दिल्ली के चावड़ी बाजार में हादसा, बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से दो की मौत, 6-7 लोग फंसे होने की आशंका

    Thu Nov 5 , 2026
    नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के चांदनी चौक इलाके (Chandni Chowk area) के चावड़ी बाजार (Chawri Bazar) में गुरुवार को एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का हिस्सा (building collapses) गिर गया. हादसा गली सत्तारा, शीश महल इलाके में चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास हुआ. इमारत का हिस्सा गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved