img-fluid

इंदौर में कल की रात रही सीजन की सबसे सर्द रिकॉर्ड टूटा…

November 05, 2026

इंदौर। अब रात (night) की ठंड (Cold) का असर बढ़ने लगा है। बुधवार-गुरुवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात (coldest) रही। रात का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री की बड़ी गिरावट के साथ 12.7 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से भी 3 डिग्री कम था।


  • तापमान में आई इस गिरावट के साथ ही नवंबर के पिछले 10 सालों में से तीन साल का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूट गया। वर्ष 2019 में नवंबर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री, 2021 में 13.5 डिग्री और 2023 में 14.6 डिग्री दर्ज हुआ था। इस बार तापमान इन तीनों वर्षों के मुकाबले नीचे पहुंच गया है। हालांकि पिछले दशक में 2025 में नवंबर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री तक गिरा था, जो इस अवधि का सबसे कम तापमान रहा।

    उत्तरी हवाओं ने गिराया पारा
    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस समय इंदौर में उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में अचानक गिरावट आई है। हवाओं का रुख बदलने से तापमान बढ़ भी सकता है या हवाएं अगर ऐसे ही बनी रहती हैं तो तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। खास बात यह है कि आमतौर पर 15 से 20 नवंबर के बाद नवंबर का न्यूनतम तापमान देखने को मिलता है, लेकिन इस बार नवंबर के पहले सप्ताह में ही न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट देखी गई है। मौसम में आई इस ठंडक के कारण अचानक ठिठुरन भी बढ़ गई है।

    Share:

  • ईरान से तेल कारोबार करने वाली भारत की 9 अमेरिकी कंपनियां पकड़ाईं, चंड़ीगढ़ से चल रहा था कारोबार, दम्पति पर प्रकरण

    Thu Nov 5 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिका (US) ने एक भारतीय कारोबारी (Indian businessperson), उसकी पत्नी (Wife) और भारत (India) की नौ कंपनियों (Nine companies) पर ईरान (Iran) के साथ तेल कारोबार के लिए गिरोह बनाने के चलते प्रतिबंध लगा दिया है। इस दम्पति पर ईरान के तेल कारोबार पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने में भारत की मदद करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved