img-fluid

कांग्रेस का हमें लोकतंत्र पर उपदेश देना बेहद हास्यास्पद – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

November 05, 2026


गाजियाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि कांग्रेस का हमें लोकतंत्र पर उपदेश देना (Congress to lecture us on Democracy) बेहद हास्यास्पद है (Is highly Ridiculous) ।


  • गाजियाबाद में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को संबोधित करते हुए इंडिया ब्लॉक पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को यह सभी लोग रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाने के लिए नहीं, बल्कि परिवार को बचाने के लिए एकजुट हुए, जनता इनकी सच्चाई को अच्छे से जानती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास देखा है, जो विपक्ष को पसंद नहीं आ रहा है। 2014 से पहले भारत में अविश्वास, अराजकता, नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब सुरक्षित है और आतंकवाद तथा नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमें लोकतंत्र पर उपदेश दे रही है। यह वही कांग्रेस है जिसने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था। जिस कांग्रेस ने कभी आपातकाल लगाने की साजिश रची थी, उसका आज हमें लोकतंत्र पर उपदेश देना बेहद हास्यास्पद है। भारत का हर नागरिक लोकतंत्र के प्रति जागरूक है और वह जानता है कि लोकतंत्र के रास्ते में आने वाली रुकावटों को कैसे मजबूती से तोड़ना है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एक सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। जब वे चुनाव जीतते हैं, तो इसे अपनी काबिलियत का प्रमाण बताते हैं, लेकिन हारने पर ईवीएम को दोष देने लगते हैं।

    देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हुआ है। दिल्ली और मेरठ के बीच रैपिड रेल का संचालन इसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में एम्स की संख्या सीमित थी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए एम्स शुरू किए गए और इनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई। उन्होंने आईआईटी, आईआईएम और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ दिए गए। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनकी तुलना एक ऐसे छात्र से की, जो बार-बार परीक्षा में असफल होने के बाद अपनी गलती मानने के बजाय कॉपी बदलने का आरोप लगाता है। उन्होंने कहा कि मैंने कल भी कहा था कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की स्थिति गांव के उस लड़के जैसी है, जो बार-बार परीक्षा में फेल होता है और हर बार नया बहाना बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस की ओर से की जा रही राजनीति को देश देख रहा है। कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की विश्वसनीयता को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।

    कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और विभिन्न राज्यों में उसे चुनावी जवाब दे चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में देश के 20 राज्यों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था और 18 राज्यों में पार्टी को कोई सीट नहीं मिली थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और सिक्किम का जिक्र करते हुए कहा कि इन राज्यों में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अपनी कमजोरियों का विश्लेषण करने के बजाय चुनाव आयोग, ईवीएम और एसआईआर को जिम्मेदार ठहराती है। यह हास्यास्पद स्थिति है।

    मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकारों के दौरान दंगे, अराजकता और कर्फ्यू जैसी स्थितियां देखने को मिली थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की राजनीति का उद्देश्य जनता के बीच भ्रम और अराजकता पैदा करना है। भाजपा ने कांग्रेस, सपा और उनके सहयोगी दलों को बेनकाब करने का निर्णय लिया है ताकि जनता तक उनकी राजनीति की सच्चाई पहुंचाई जा सके। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा का आह्वान किया है। देशभर में 100 स्थानों पर पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं।

    Share:

  • गंभीर मुद्दों पर गंभीर नहीं है केंद्र सरकार - कांग्रेस नेता सचिन पायलट

    Thu Nov 5 , 2026
    जयपुर । कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Congress leader Sachin Pilot) ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) गंभीर मुद्दों पर गंभीर नहीं है (Is not serious about Serious Issues) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव सचिन पायलट ने अग्निवीर योजना में किए गए बदलावों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए दावा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved