img-fluid

वेलिंगटन वनडे में तेज गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड ने टेके घुटने, गुरनूर बरार ने जड़ा ‘चौका’, भारत को मिला 135 का लक्ष्य…

November 07, 2026

वेलिंगटन. भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज (ODI series) का आज (7 नवंबर) दूसरा मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 135 रनों का टारगेट मिला है. बारिश के कारण मुकाबले को 47-47 ओवरों का कर दिया गया था.

शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में डीएलएस नियम के तहत पांच विकेट से जीत हासिल की थी. अब उसकी निगाहें सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने पर हैं.


  • ऐसी रही है न्यूजीलैंड की बैटिंग
    टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर्स में 134 रनों पर सिमट गई. मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में आकिब नबी ने टिम सीफर्ट को पवेलियन रवाना कर दिया, जो अपना खाता भी नहीं खोल सके. फिर आकिब ने दूसरे ओपनर विल यंग (6 रन) को भी चलता किया. न्यूजीलैंड को 23 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा, जब हेनरी निकोल्स (11 रन) को तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने बोल्ड कर दिया.

    अब विकेट लेने की बारी गुरनूर बरार की थी. गुरनूर ने पारी के 20वें ओवर में दूसरी गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम (7 रन) को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया. फिर आखिरी गेंद पर उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (0 रन) का भी विकेट लिया. फिलिप्स के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 53/5 था. यहां से डेरिल मिचेल और कप्तान मिचेल सेंटनर ने छठे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर कीवी टीम को संभालने की कोशिश की.
    यह भी पढ़ें: ‘उन्होंने मेरी काफी मदद की…’, शमी के टेस्ट रिटायरमेंट पर भावुक हुए बॉलिंग कोच मोर्केल, याद किए साथ बिताए पल

    अक्षर पटेल ने डेरिल मिचेल को आउट कर भारतीय टीम को छठी सफलता दिलाई. मिचेल ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 104 गेंदों पर 55 रन बनाए. इसके बाद गुरनूर बरार ने मिचेल सेंटनर को आउट किया, जिन्होंने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 38 बॉल पर 31 रनों का योगदान दिया. काइल जेमिसन (7 रन) कुछ खास नहीं कर सके और उनका विकेट अक्षर ने लिया. जबकि नाथन स्मिथ 3 रनों के निजी स्कोर पर गुरनूर का शिकार बने.

    न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट ब्लेयर टिकनर के रूप में गिरा, जो अंशुल कम्बोज की गेंद पर बोल्ड हुए. भारत की ओर से गुरनूर बरार ने चार विकेट झटके. वहीं अंशुल कम्बोज, अक्षर पटेल और आकिब नबी को दो-दो सफलताएं मिलीं.

    Share:

  • रामायण में निभाया था राजा दशरथ के खास मंत्री का किरदार, लेकिन फाइनल एडिट में नहीं मिला मौका, अभिनेता ने खुद बताई पूरी कहानी

    Sat Nov 7 , 2026
    नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण(The highly anticipated film Ramayana) सिनेमाघरों में रिलीज (Release)होने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari)के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved