img-fluid

रामायण में निभाया था राजा दशरथ के खास मंत्री का किरदार, लेकिन फाइनल एडिट में नहीं मिला मौका, अभिनेता ने खुद बताई पूरी कहानी

November 07, 2026
नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण(The highly anticipated film Ramayana) सिनेमाघरों में रिलीज (Release)होने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari)के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं साई पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना बनाई गई है ताकि रामायण की विशाल कहानी को विस्तार से पर्दे पर उतारा जा सके। इसके बावजूद रामायण के कई ऐसे प्रसंग और किरदार हैं जिन्हें फिल्म के पहले पार्ट में जगह नहीं मिल पाई है। अब फिल्म से जुड़ा एक ऐसा ही खुलासा हुआ है जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। दरअसल फिल्म में राजा दशरथ के प्रमुख मंत्री सुमंत्र का किरदार निभाने वाले अभिनेता सत्येन चतुर्वेदी का पूरा हिस्सा फाइनल एडिट से हटा दिया गया है।

सत्येन चतुर्वेदी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए सुमंत्र की भूमिका निभाई थी लेकिन शूट किए गए उनके दृश्य अंतिम फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक कलाकार जितने भी दृश्य शूट करता है जरूरी नहीं कि वे सभी अंतिम स्क्रीन तक पहुंचें। यह फिल्म निर्माण की प्रक्रिया और कलाकारों के सफर का हिस्सा है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी रामायण में उनके किरदार को एडिट कर दिया गया है।

हालांकि फिल्म से अपना पूरा रोल कटने के बावजूद सत्येन चतुर्वेदी निराश नजर नहीं आए। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि भारतीय महाकाव्य के एक महत्वपूर्ण पात्र के लिए उनका चयन होना और इतनी बड़े स्तर की फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का भी आभार जताया जिन्होंने उन्हें इस फिल्म में काम करने का अवसर दिया। अभिनेता के मुताबिक भले ही उनके शूट किए गए दृश्य दर्शकों तक नहीं पहुंच पाए लेकिन इस फिल्म से जुड़ी यादें और अनुभव हमेशा उनके साथ रहेंगे।

अब सवाल यह है कि आखिर रामायण में सुमंत्र का किरदार इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है। दरअसल रामायण की कथा में सुमंत्र राजा दशरथ के आठ प्रमुख मंत्रियों में से एक थे। वह अयोध्या के राजदरबार में महत्वपूर्ण स्थान रखते थे और महाराज दशरथ के विश्वसनीय सलाहकार माने जाते थे। भगवान राम के वनवास प्रसंग में भी सुमंत्र की अहम भूमिका रही है। वह राम और सीता को वन की ओर लेकर जाने वाले रथ के सारथी बने थे। ऐसे में दर्शकों के लिए यह जानना दिलचस्प है कि इतने महत्वपूर्ण पात्र को फिल्म के अंतिम संस्करण में जगह क्यों नहीं मिल पाई।


  • फिल्म की सफलता की बात करें तो रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही रामायण ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा साई पल्लवी रवि दुबे लारा दत्ता अरुण गोविल और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ की आवाज में सुनाई देने वाली हनुमान चालीसा भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

    फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और हांस जिमर ने तैयार किया है। रामायण का पहला पार्ट रिलीज हो चुका है जबकि दूसरे पार्ट के लिए दर्शकों को साल 2028 तक इंतजार करना होगा। अब देखना होगा कि अगले पार्ट में कहानी को किस तरह आगे बढ़ाया जाता है और क्या सुमंत्र जैसे महत्वपूर्ण किरदार को उसमें जगह मिलती है।

    Share:

  • इंदौर की हवा में घुला जहरीला धुआं, कल दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित हुआ शहर

    Sat Nov 7 , 2026
    रीगल सर्कल पर हवा में पीएम-10 की मात्रा 500 तो दिल्ली में 459 माइक्रोग्राम घनमीटर रात 10 बजे के आसपास हवा में सबसे ज्यादा जहरीले कण रहे इंदौर, विकाससिंह राठौर। स्वच्छता में देशभर (India) में पहचान बनाने वाले इंदौर (Indore) की हवा (Air) अब चिंता बढ़ाने लगी है। धनतेरस (Dhanteras) की आतिशबाजी (Fireworks) ने शहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved