img-fluid

गुजराती नववर्ष या बेस्टू वर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

November 10, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुजराती नववर्ष या बेस्टू वर्ष के शुभारंभ पर (On the occasion of Gujarati New Year or ‘Bestu Varsh’) शुभकामनाएं दीं (Extended Best Wishes) ।


  • उन्होंने कामना की कि नए वर्ष का यह पावन प्रारंभ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की नई आशाएं लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “नूतन वर्षाभिनंदन। नए साल की यह शुभ शुरुआत आप सभी के जीवन में खुशी, शांति, समृद्धि और खुशहाली की नई उम्मीदें लेकर आए। मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ हैं कि आप सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, आनंद और उत्साह से भरा रहे।”

    बता दें कि आज गुजराती नववर्ष यानी बेस्टू वर्ष के पावन दिन से विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हुआ है। सनातन धर्म में बेस्टू वर्ष यानी नववर्ष का दिन अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से विक्रम संवत के नए वर्ष की शुरुआत होती है। पुराने वर्ष को विदाई देकर नए वर्ष का स्वागत किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु अपने आराध्य देव के दर्शन कर पूरे वर्ष सुख, शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली बनी रहे, ऐसी प्रार्थना करते हैं। साथ ही जीवन में अच्छे विचारों, सत्कर्म, सेवा, परोपकार और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लेते हैं।

    उधर, बेस्टू वर्ष के पावन दिन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के सेक्टर 22 स्थित पंचदेव मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि विक्रम संवत 2083 की शुरुआत पर मैं सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा, “मैंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी का स्वास्थ्य उत्तम रहे और उनका जीवन सुख, शांति और समृद्धि के साथ आगे बढ़े। प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ और ‘नशामुक्त भारत’ के विजन को ध्यान में रखते हुए, मुझे उम्मीद है कि हम सब मिलकर ‘विकसित गुजरात’ और ‘नशामुक्त गुजरात’ की दिशा में काम करेंगे।”

    Share:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का 100वां चेस ग्रैंडमास्टर बनने पर अनुज श्रीवात्री को बधाई दी

    Tue Nov 10 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारत का 100वां चेस ग्रैंडमास्टर बनने पर (On becoming India’s 100th Chess Grandmaster) अनुज श्रीवात्री को बधाई दी (Congratulated Anuj Shrivatri) । पीएम ने अनुज की उपलब्धि को शानदार बताया। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लिखा, “इंडिया ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved