img-fluid

भाजपा झूठी थी, झूठी है और झूठी ही रहेगी – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

November 10, 2026


लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा झूठी थी, झूठी है और झूठी ही रहेगी (BJP was, is, and will always be Liar) ।


  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदूषण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए सरकार पर प्रदूषण के आंकड़ों को लेकर सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया। सपा प्रमुख ने कहा कि दिल्ली में बैठी भ्रष्ट भाजपा सरकार झूठे आंकड़ों की चादर से प्रदूषण की असहनीय तकलीफ को ढकना चाहती है। प्रदूषण के स्तर का सच उन मासूम बच्चों, बीमारों और बुजुर्गों से पूछना चाहिए, जो एक-एक सांस लेने के लिए जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

    अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा झूठी थी, झूठी है और झूठी ही रहेगी।” ज्ञात हो कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का असर अब जनजीवन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के आसपास पहुंचने से हवा की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। जहरीली धुंध के कारण कई स्थानों पर दृश्यता भी प्रभावित हुई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को नजदीक की वस्तुएं देखने में भी परेशानी हो रही है। पिछले कई दिनों से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। कम दृश्यता के कारण सड़क यातायात के साथ ही रेल और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

    प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बाद यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें सड़कों पर अभियान चला रही हैं। इस दौरान प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • महाराष्ट्र में यूसीसी नहीं, हिंदू सिविल कोड लागू करने की तैयारी - एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

    Tue Nov 10 , 2026
    मुंबई । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi)ने कहा कि महाराष्ट्र में यूसीसी नहीं, हिंदू सिविल कोड (‘Hindu Civil Code’not UCC in Maharashtra) लागू करने की तैयारी चल रही है (Preparations underway to implement) । ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved