
रायगढ़। BJP के चीफ नितिन नवीन ने आज (रविवार को) लोगों से ‘दिमागी नक्सलियों’ के प्रति सावधान रहने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें से कुछ लोग अलग-अलग संगठनों में नेतृत्व के पदों पर बैठे हुए हैं। नितिन नवीन ने कहा कि BJP की सरकार अपनी कल्याणकारी योजनाओं और कामों के माध्यम से इन्हें सबक सिखाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ कस्बे में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। नितिन नवीन ने बताया कि उन्हें धरमजयगढ़ में इस कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका विमान नहीं उतर सका और उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ा।
नितिन नवीन ने कहा कि पीएम मोदी ने देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है। केंद्र और राज्य सरकारें इस संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ को सीएम विष्णु देव साय और उनकी टीम को नक्सलवाद से मुक्त बनाने के लिए बधाई दी। साथ ही, माओवादियों के विरुद्ध लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के जिन क्षेत्रों में पहले लोगों को बंदूक चलाना सिखाया जाता था, वहां अब खेल के मैदान बन गए हैं। वहां बच्चों को खेलकूद और पढ़ाई-लिखाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन कुछ दिमागी नक्सली अभी भी एक्टिव हैं और अलग-अलग संगठनों में नेतृत्व के पदों पर काबिज हैं। उन्होंने लोगों को तीन तरह के लोगों से सतर्क रहने को कहा, एक वे जो शहरों में एसी कमरों में बैठकर पॉलिसी बनाते हैं और बच्चों को क्रांति की बातें करने के लिए उकसाते हैं। दूसरे वे जो संविधान का नाम तो लेते हैं, लेकिन लोगों को डेमोक्रेसी के खिलाफ भड़काते हैं। और तीसरे वे जो ऐसे ‘दिमागी नक्सलियों’ को अलग-अलग संगठनों के माध्यम से बढ़ावा देते हैं। इन तीनों तरह के लोगों से सावधानर्क रहने की जरूरत है।
नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने दशकों तक आदिवासी समुदाय को मेनस्ट्रीम से दूर रखा और उनके वोटों का प्रयोग अपने सियासी फायदों के लिए किया। उन्होंने आगे बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में ही ‘जनजातीय कार्य मंत्रालय’ की स्थापना हो गई थी। बीजेपी आदिवासी समुदाय के लिए काम करती है और उन्हें लीडरशिप की जिम्मेदारियां भी सौंपती है।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ में BJP सरकारें आदिवासी लोगों के लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि डेवलपमेंट का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। चाहे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हो या विष्णु देव साय के, हमारा मुख्य संकल्प आपके जीवन स्तर में परिवर्तन लाना और विकास की उस रफ्तार को तेज करना है, जो लंबे वक्त से रुकी हुई थी। इससे पहले, हाल ही में नितिन नवीन ने कहा था कि बीजेपी कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव ‘योद्धाओं’ की तरह लड़ें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved