img-fluid

OTT पर इस हफ्ते दस्तक देंगी साउथ की 5 नई फिल्में और सीरीज, एक की IMDb रेटिंग 8.6

November 17, 2026

नई दिल्ली ।नवंबर के तीसरे सप्ताह में OTT (Over-The-Top) दर्शकों के लिए साउथ सिनेमा (South Cinema) की पांच नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। 16 से 22 नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platforms) पर आने वाली इन फिल्मों में रोमांस, कॉमेडी, हॉरर और सस्पेंस का मिश्रण देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस सूची में शामिल एक हॉरर साइकोलॉजिकल थ्रिलर (Horror Psychological Thriller) को IMDb पर 8.6 की शानदार रेटिंग मिली है। ऐसे में अगर आप इस सप्ताह घर बैठे मनोरंजन की नई तलाश में हैं, तो ये पांच रिलीज (Releases) आपके लिए दिलचस्प हो सकती हैं।

इस सूची में पहली रिलीज ‘मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस’ है। यह एक ऑफिस कॉमेडी सीरीज है, जो 18 नवंबर को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें प्रदीप एंटनी, स्नेहा मणिमेगलाई, सनम शेट्टी और मगिझ थिरुमेनि प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन अब्दुल कबीज ने किया है।

सीरीज की कहानी अरिवु और ऐश्वर्या नाम के शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों घर में सामान्य वैवाहिक जीवन बिताते हैं, लेकिन एक ही कार्यालय में नौकरी करने के बावजूद अपने रिश्ते को सहकर्मियों से छिपाकर रखते हैं। उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने बॉस और दफ्तर में हर गतिविधि पर नजर रखने वाले लोगों से इस राज को बचाना है। कहानी में इसी स्थिति से हास्य पैदा होता है।

दूसरी फिल्म ‘अनबिल अवन’ 20 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी। आर. कार्तिकेयन के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक थ्रिलर में अशोक सेलवन, प्रीति मुकुंदन, रेवती और साबुमोन अब्दुसमद समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म में सूर्या और इयल अपनी व्यस्त शहरी जिंदगी छोड़कर पहाड़ी इलाके में बसने का फैसला करते हैं। दोनों एक पुश्तैनी बंगला खरीदकर वहां होमस्टे शुरू करना चाहते हैं। लेकिन उनकी योजनाओं पर तब संकट आ जाता है, जब इलाके का एक प्रभावशाली व्यक्ति उन्हें घर से निकालने की कोशिश करता है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद सूर्या अपने परिवार और घर को बचाने के लिए संघर्ष शुरू करता है।

तीसरी रिलीज तेलुगु कॉमेडी थ्रिलर ‘अनुमाना पक्षी’ है। यह भी 20 नवंबर को सन नेक्स्ट पर आएगी। विमल कृष्णा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राग मयूर, मेरिन फिलिप, प्रिंस सेसिल और ब्रह्माजी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

कहानी सनी नाम के एक कंटेंट क्रिएटर की है, जिसे हर बात पर शक करने और सवाल उठाने की आदत है। उसका दोस्त कश्मीर से मदद मांगता है, जिसके बाद सनी एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचता है। हालांकि, मदद करने की कोशिश में वह खुद उलझनों में फंस जाता है। इसी दौरान कन्या कुमारी नाम की लड़की से उसकी मुलाकात होती है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब उसके दोस्त की मौत हो जाती है।

चौथी फिल्म ‘हाइकू’ 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। युवराज चिन्नासामी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा में एगन, श्रीदेवी अपल्ला और फेमिना जॉर्ज नजर आएंगे। फिल्म की कहानी मनोहरन उर्फ मानो की है, जिसे इंजीनियरिंग कॉलेज से निकाले जाने के बाद गर्ल्स कॉलेज में दाखिला लेना पड़ता है। वहां उसे पावलाकोडी से प्यार होता है, लेकिन शक के कारण उनका रिश्ता टूट जाता है। कई साल बाद चेन्नई में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात निवेथा से होती है। दोनों अपने पुराने रिश्तों के दर्द से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए करीब आते हैं, लेकिन तभी मानो का पुराना प्यार दोबारा उसकी जिंदगी में लौट आता है।

इस सप्ताह की पांचवीं और सबसे चर्चित फिल्मों में ‘418’ शामिल है। यह हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। कीर्तन नादगौड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चैत्रा जे. आचार, रमेश इंदिरा, सूर्य राज वीरबथिनी और चरण लक्काराजू अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी एक मेडिकल कॉलेज की उस इमारत पर आधारित है, जो पिछले 15 वर्षों से बंद पड़ी है। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद जब इसे दोबारा खोला जाता है, तो वहां रहस्यमयी और डरावनी घटनाएं शुरू होने लगती हैं। इसके बाद इमारत से जुड़े अनसुलझे रहस्य सामने आने लगते हैं। फिल्म को IMDb पर 8.6 की रेटिंग मिली है, जो इसे इस सप्ताह की प्रमुख OTT रिलीज में शामिल करती है।


  • इस तरह 16 से 22 नवंबर का सप्ताह साउथ फिल्मों और सीरीज के शौकीनों के लिए कई तरह की कहानियां लेकर आ रहा है। दर्शक अपनी पसंद के अनुसार जियोहॉटस्टार, सोनी लिव, सन नेक्स्ट और नेटफ्लिक्स पर इन नई रिलीज का आनंद ले सकते हैं।

    Share:

  • टीजर के चंद दृश्यों ने बढ़ाई सनी देओल की मुश्किलें, डॉक्टरों की शिकायत और सेंसर बोर्ड के पेंच में फंसी ‘सूर्या’

    Tue Nov 17 , 2026
    नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol)की बहुप्रतीक्षित फिल्म(The highly anticipated film ) ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ की रिलीज को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। फिल्म पहले 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक (Arriving in cinemas)देने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म के प्रमोशनल वीडियो (Promotional video)और टीजर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved