img-fluid

टीजर के चंद दृश्यों ने बढ़ाई सनी देओल की मुश्किलें, डॉक्टरों की शिकायत और सेंसर बोर्ड के पेंच में फंसी ‘सूर्या’

November 17, 2026

नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol)की बहुप्रतीक्षित फिल्म(The highly anticipated film ) ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ की रिलीज को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। फिल्म पहले 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक (Arriving in cinemas)देने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म के प्रमोशनल वीडियो (Promotional video)और टीजर के कुछ दृश्यों पर मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गंभीर आपत्ति जताई है। मामला इतना बढ़ गया कि दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया। ऐसे में फिल्म निर्माताओं ने फैसला किया है कि जब तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC से जरूरी सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता तब तक फिल्म को रिलीज नहीं किया जाएगा। फिलहाल इसकी नई रिलीज डेट भी घोषित नहीं की गई है।

दरअसल फिल्म को लेकर विवाद डॉक्टरों के चित्रण से जुड़ा हुआ है। मेडिकल क्षेत्र के कुछ लोगों का आरोप है कि फिल्म में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को भ्रष्ट और गलत गतिविधियों में शामिल दिखाया गया है। उनका कहना है कि इस तरह के दृश्य पूरे चिकित्सा पेशे की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे आम लोगों के मन में डॉक्टरों के प्रति अविश्वास पैदा होने की आशंका है। याचिकाकर्ताओं ने यह भी चिंता जताई कि ऐसे दृश्य मेडिकल पेशे से जुड़े लोगों के खिलाफ हिंसा और नकारात्मक माहौल को बढ़ावा दे सकते हैं।

इस मामले में डॉक्टर नचिकेता भाटिया और डॉक्टर ध्रुव चौहान ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दोनों ने जनहित याचिका दाखिल कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिका में ट्रेलर के कुछ दृश्यों और संवादों पर आपत्ति जताई गई और उन्हें हटाने या उनमें बदलाव करने की मांग की गई। 2 नवंबर को हाई कोर्ट की सिंगल जज बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। याचिका में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड से भी हस्तक्षेप करने की मांग की गई थी।

इसके बाद फिल्म की रिलीज रोकने के लिए एक और जनहित याचिका दाखिल हुई। हालांकि हाई कोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव सांब्रे और जस्टिस संजय शर्मा की बेंच ने दूसरी याचिका पर अलग से सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इसी मुद्दे पर पहले से मामला लंबित है इसलिए नई याचिका पर अलग सुनवाई की जरूरत नहीं है। नए याचिकाकर्ताओं को पहले से चल रहे मामले में शामिल होने और संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी आपत्तियां रखने की अनुमति दी गई। सुनवाई के दौरान सेंसर बोर्ड ने अदालत को बताया कि फिल्म को अभी तक प्रमाणपत्र नहीं मिला है और उसका आवेदन विचाराधीन है।

वहीं फिल्म निर्माताओं ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। फिल्म के प्रेजेंटर कमल मुकुट का कहना है कि कुछ सेकंड के प्रमोशनल वीडियो को देखकर पूरी फिल्म की कहानी और उद्देश्य का अंदाजा लगाना सही नहीं है। उन्होंने फिल्म की कहानी पर भरोसा जताते हुए कहा कि इसका मकसद पूरे मेडिकल पेशे को गलत दिखाना नहीं है। फिल्म में केवल कुछ ऐसे लोगों की कहानी दिखाई गई है जो भ्रष्टाचार और गलत गतिविधियों में शामिल हैं। निर्माताओं ने स्पष्ट किया कि वे ईमानदारी से मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों का सम्मान करते हैं और सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया का भी पालन करेंगे।


  • एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म में सनी देओल के साथ रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अब फिल्म की रिलीज पूरी तरह सेंसर बोर्ड से मिलने वाले प्रमाणपत्र पर निर्भर है। निर्माताओं ने साफ किया है कि प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही नई रिलीज तारीख का ऐलान किया जाएगा। ऐसे में सनी देओल के प्रशंसकों को फिल्म देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

    Share:

  • US में सबसे बड़े बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं ठप.....यूनाइटेड एयरलाइंस के सिस्टम में भी आई तकनीकी खराबी

    Tue Nov 17 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका (America) के बुनियादी ढांचे और डिजिटल सिस्टम (Digital System) पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं. शुक्रवार को हवाई यातायात ठप होने और माइक्रोसॉफ्ट आउटेज (Microsoft Outage) के बाद अब सोमवार को अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं (Online services) ठप पड़ गईं. दूसरी तरफ, यूनाइटेड एयरलाइंस (United Airlines) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved