img-fluid

IPL 2027 में बदलेगा टीमों का चेहरा, मुंबई-चेन्नई समेत कई टीमों ने छोड़े बड़े नाम, धोनी अब निभाएंगे मेंटर की भूमिका

November 18, 2026

नई दिल्ली। आईपीएल 2027 (IPL 2027 )के मिनी ऑक्शन (Mini-Auction)से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों (10 franchises)ने अपनी टीमों में बड़े बदलाव किए हैं। खिलाड़ियों को रिटेन करने और रिलीज करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों(Cricket fans) की नजर 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी पर है। इस बार कई चर्चित खिलाड़ियों के नाम रिलीज लिस्ट में शामिल हैं। इनमें ट्रेंट बोल्ट मिचेल स्टार्क ट्रेविस हेड मथीशा पथिराना और रचिन रवींद्र जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के फैसले ने भी इस बार की रिटेंशन प्रक्रिया को खास बना दिया है। धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।

मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में बदलाव करते हुए ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों को रिलीज किया है। इनके अलावा अल्लाह गजनफर अथर्व अंकोलेकर केशव महाराज और मयंक मारकंडे सहित कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर किया गया है। हालांकि मुंबई ने रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे अपने प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। पंजाब किंग्स से ट्रेड के जरिए अर्शदीप सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस बार सबसे बड़ी खबर महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास है। धोनी अब खिलाड़ी के रूप में मैदान पर नहीं उतरेंगे और टीम के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। चेन्नई ने उनके अलावा प्रशांत वीर मैट हेनरी मैथ्यू शॉर्ट जैक फाउल्क्स अमान खान कुलदीप यादव आकाश मधवाल डियान फोरेस्टर मैकनील नोरोन्हा और स्पेंसर जॉनसन को रिलीज किया है। दूसरी ओर टीम ने रुतुराज गायकवाड़ संजू सैमसन और शिवम दुबे सहित अपने कई अहम खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को रिलीज कर दिया है। उनके साथ नीतीश राणा पथुम निसांका और अभिषेक पोरेल भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को रिलीज किया है। उनके अलावा गेराल्ड कोएत्जी और जयदेव उनादकट को भी टीम से बाहर किया गया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मथीशा पथिराना मुस्तफिजुर रहमान रचिन रवींद्र और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है। गुजरात टाइटंस ने ईशांत शर्मा ल्यूक वुड कुलवंत खेजरोलिया शाहरुख खान और कॉनर एस्टरहुइज़ेन को टीम से बाहर किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकब बेथेल मंगेश यादव और रिचर्ड ग्लीसन को रिलीज किया है।


  • राजस्थान रॉयल्स ने शिमरोन हेटमायर तुषार देशपांडे एडम मिल्ने और क्वेना मफाका को रिलीज किया है। पंजाब किंग्स ने नेहाल वढेरा मिचेल ओवेन और लॉकी फर्ग्यूसन को बाहर किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपने स्क्वॉड में बदलाव किए हैं। इस बीच राजस्थान और लखनऊ के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। मोहम्मद शमी और मणिमारन सिद्धार्थ राजस्थान पहुंचे हैं जबकि सैम करन लखनऊ की टीम में शामिल हुए हैं।

    आईपीएल की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सभी फ्रेंचाइजियों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिनमें 55 विदेशी खिलाड़ी हैं। टीमों ने मिलकर 1002.05 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और नीलामी के लिए कुल 297.95 करोड़ रुपये का पर्स बचा है। अब 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी में फ्रेंचाइजियां अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी। बड़े नामों के रिलीज होने से इस बार मिनी ऑक्शन में कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

    Share:

  • देवउठनी एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस खत्म, जानिए 20 या 21 नवंबर को किसे रखना चाहिए व्रत

    Wed Nov 18 , 2026
    नई दिल्ली ।देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) 2026 को लेकर इस बार श्रद्धालुओं के बीच तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति है। सवाल है कि भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित यह व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा या 21 नवंबर को। पंचांग (Hindu Calendar) के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दोनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved