img-fluid

विद्यार्थियों को सिखाए ट्रैफिक नियम स्वच्छता का भी दिलाया संकल्प

November 20, 2026

  • ओरोडबोल फेस्टिवल में 30 स्कूलों के एक हजार से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

जबलपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम और पुलिस प्रशासन के सहयोग से मानस भवन में ओरोडबोल फेस्टिवल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जबलपुर अनएडेड स्कूल एसोसिएशन और द सिटी फोक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहर के 30 स्कूलों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।


  • इस दौरान लघु फिल्मों के प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और देश एवं शहर के विकास में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता और परिवार के सपनों को साकार करने के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। महापौर ने शहर में प्रतिदिन 900 टन कचरे के निपटान की क्षमता, वेस्ट टू वेल्थ पहल और नर्मदा स्वच्छता के प्रयासों का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से रोजगार के नए अवसर विकसित करने की बात कही। जबलपुर अनएडेड स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य फिल्मों के माध्यम से युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने घोषणा की कि अब प्रत्येक सोमवार को सभी विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। उन्होंने शहर में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बृजेश मित्तल ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ के महत्व पर प्रकाश डाला।

    28 देशों के डाक टिकटों की प्रदर्शनी आकर्षण
    कार्यक्रम के दौरान मानस भवन परिसर में सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित 28 से अधिक देशों के डाक टिकटों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। वरिष्ठ डाक टिकट संग्राहक विकास सिंघई के संग्रह को फाइन आर्ट्स की छात्राओं अवनि श्रीवास्तव और कनक खरे ने आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी के कदम संस्था के कृष्णकांत चतुर्वेदी एवं उनके सहयोगियों का योगदान रहा। इस अवसर पर फिल्म निर्माता एवं ओरोडबोल फेस्टिवल के निर्देशक अर्जुन वी. राय, फिल्म एडिटर लोकेंद्र पुरोहित, एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र चौहान, पर्व जायसवाल, सत्या प्रजापति, सुधांशु गुप्ता, विवेक चतुर्वेदी, नीतेश दुबे, नीरज अग्रवाल, डॉ. शेखर सिंह बघेल, अखिलेश दीक्षित, प्रशांत सोनी सहित विभिन्न विद्यालयों के संचालक, प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved