
नई दिल्ली। मनोरंजन जगत (Entertainment World)के प्रतिष्ठित पुरस्कारों (prestigious awards)में शामिल दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल(Dadasaheb Phalke International Film Festival) अवॉर्ड्स 2026 यानी DPIFF की विजेताओं की सूची सामने आ गई है। इस बार (Indian Cinema)भारतीय सिनेमा से लेकर हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत तक की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने पुरस्कारों की सूची में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म को बेस्ट फिल्म चुना गया है जबकि रणवीर सिंह को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है। वहीं सैयारा फिल्म से चर्चा में आईं अनीत पड्डा को बेस्ट एक्ट्रेस के सम्मान के लिए चुना गया है।
DPIFF ने 20 नवंबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरस्कारों की सूची जारी की। इसमें फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन और डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में बेहतरीन काम करने वाले कलाकारों को भी जगह दी गई है। खास बात यह है कि इस साल भारतीय सितारों के साथ कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के नाम भी शामिल हैं। पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का सम्मान दिया जाएगा। वहीं मशहूर हॉलीवुड फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून को वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
भारतीय फिल्मों की श्रेणी में धुरंधर सबसे ज्यादा चर्चा में है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया है। वहीं आदित्य धर के साथ ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को बेस्ट प्रोड्यूसर का पुरस्कार मिलेगा। फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले अक्षय खन्ना को भी प्रदर्शन के लिए विशेष पहचान दी जाएगी। यामी गौतम धर को आलोचकों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान के लिए चुना गया है।
दूसरी ओर सैयारा ने भी पुरस्कारों की सूची में अपनी जगह बनाई है। फिल्म की अभिनेत्री अनीत पड्डा को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया जाएगा। फिल्म का गाना सैयारा को सॉन्ग ऑफ द ईयर चुना गया है। इसके अलावा रितेश देशमुख को हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिलेगा। कॉमेडियन समय रैना को कॉमेडियन ऑफ द ईयर का खिताब दिया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि ने डिजिटल मनोरंजन और स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में उनकी लोकप्रियता को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज कमल हासन को फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं कंतारा चैप्टर 1 को समीक्षकों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। इसके अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिलेगा। संगीत जगत में लंबे समय से योगदान दे रहे इलैयाराजा को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। टेलीविजन की दुनिया से स्मृति ईरानी को क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अभिनय के लिए सम्मानित किया जाएगा।
वेब सीरीज की श्रेणी में भी कई चर्चित नाम शामिल हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के लिए बेस्ट वेब सीरीज डायरेक्टर चुना गया है। इसी सीरीज को सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का पुरस्कार भी मिलेगा। पाताल लोक में अपने अभिनय के लिए जयदीप अहलावत को वेब सीरीज का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है। वहीं दिल्ली क्राइम 3 में अभिनय के लिए शेफाली शाह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान दिया जाएगा। लोकप्रिय कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर चुना गया है।
अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में जेम्स कैमरून और टेलर स्विफ्ट के अलावा हॉलीवुड फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। इस तरह DPIFF 2026 की सूची में बॉलीवुड के बड़े सितारों से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गजों और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों तक को शामिल किया गया है। पुरस्कारों की यह सूची भारतीय मनोरंजन जगत के साथ वैश्विक सिनेमा और संगीत की उपलब्धियों को भी सामने लाती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved