img-fluid

उडिय़ा मोहल्ले में गंदगी का अंबार, गलियां बनीं कचरा डंपिंग जोन

November 21, 2026

जबलपुर। शहर के स्वच्छता दावों के बीच जिला न्यायालय के पीछे और छोटी ओमती के उडिय़ा मोहल्ला क्षेत्र की गलियों में गंदगी के हालात नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यहां की गलियां धीरे-धीरे कचरा डंपिंग जोन में तब्दील होती जा रही हैं। जगह-जगह कचरे और मलबे के ढेर लगे हैं, वहीं कुछ स्थानों पर बैंड संचालकों ने अपने वाहन भी खड़े करना शुरू कर दिए हैं।


  • इससे गलियों में अव्यवस्था और बढ़ गई है। छोटी ओमती के उडिय़ा मोहल्ला में स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में लंबे समय से नियमित झाड़ू नहीं लगाई गई और न ही जमा कचरे का उठाव हो रहा है। सफाई नहीं होने के कारण रहवासियों को खुद ही गलियों में झाड़ू लगानी पड़ रही है। कई दिनों तक कचरा जमा रहने से लोग परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि कुछ लोग कचरे में आग तक लगा देते हैं, जिससे धुएं और प्रदूषण की समस्या भी पैदा हो रही है। घनी आबादी वाले इस इलाके में कचरे के ढेर, मलबा और आवारा कुत्तों के झुंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। गंदगी के लंबे समय तक जमा रहने से मच्छर-मक्खियों के पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। गौरतलब है कि जबलपुर ने दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छ सर्वेक्षण में दूसरा स्थान हासिल किया है। ऐसे में जिला न्यायालय के पीछे और छोटी ओमती जैसे क्षेत्रों की बदहाल तस्वीर स्वच्छता के दावों से मेल नहीं खाती। यदि नगर निगम को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान हासिल करना है तो केवल प्रमुख सड़कों और व्यस्त इलाकों तक सफाई अभियान सीमित रखने के बजाय अंदरूनी बस्तियों और संकरी गलियों पर भी विशेष निगरानी रखनी होगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved