img-fluid

2027 में शुरू होगी बुलेट ट्रेन, सबसे पहले सूरत से वापी के बीच शुरू होंगी सेवाएं

November 21, 2026

डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि देश की पहली बुलेट ट्रेन (High-Speed Rail) सर्विस 2027 की आखिरी तिमाही में शुरू होगी। रेल मंत्री ने बताया कि सबसे पहले गुजरात के सूरत और वापी के बीच बुलेट ट्रेन सर्विस शुरू की जाएगी। उन्होंने ‘सबस्टैक’ पर एक पोस्ट में कहा कि इसके बाद मुंबई तक पूरे कॉरिडोर पर चरणबद्ध तरीके से बुलेट ट्रेन सर्विस शुरू की जाएगी।

देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि सितंबर तक 456 किलोमीटर तक खंभे बनाने और 371 किलोमीटर तक वायाडक्ट (ऊंचे पुलनुमा रेलमार्ग) का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि 8 स्टेशन पर सिविल निर्माण का काम पूरा हो चुका है और वहां वास्तुशिल्प से जुड़ा अंतिम चरण का काम चल रहा है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि साबरमती, सूरत और ठाणे में ट्रेन के मेनटेनेंस के लिए बनाए जा रहे तीनों डिपो का काम भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने भारत की पहली बुलेट ट्रेन के निर्माण का काम जारी होने का भी उल्लेख किया।


  • रेल मंत्री ने कहा, “इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (ICF) और BEML स्वदेशी B28 ट्रेनसेट का निर्माण कर रहे हैं, जिसे 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए तैयार किया गया है। इसका पहला प्रोटोटाइप बनकर तैयार हो चुका है और इसकी स्ट्रक्चरल टेस्टिंग की जा रही है। पटरियों पर इसका ट्रायल 2027 के मध्य तक होने की उम्मीद है। इसके बाद 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए तैयार B35 ट्रेनसेट अगला कदम होगा।”

    बताते चलें कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, देश का पहला हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट है। महाराष्ट्र और गुजरात में बने रहे प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 508 किमी है। इस प्रोजेक्ट में कुल 12 स्टेशन होंगे। इन 12 स्टेशनों में साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई स्टेशन के नाम शामिल हैं।

    Share:

  • बांग्लादेश: न्यूनतम वेतन की मांग पर पुलिस से भिड़े गारमेंट कर्मी, फैक्ट्रियां बंद

    Sat Nov 21 , 2026
      डेस्क। बांग्लादेश के अशुलिया में शनिवार को न्यूनतम वेतन वृद्धि की मांग को लेकर गारमेंट कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और व्यवस्था बहाल की। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 11:00 बजे काठगरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved