img-fluid

IND vs NZ 1st Test : वेलिंगटन टेस्ट में टीम इंडिया को चाहिए 5 विकेट, जीत की राह में रोडा बने फिलिप्स-मिचेल…

November 23, 2026

वेल‍िंगटन. भारत ( India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Two-match Test series) का पहला मुकाबला वेलिंगटन (Wellingto) के बेसिन रिजर्व में जारी है. आज (23 नवंबर) इस मुकाबले का पांचवां एवं आखिरी दिन है. न्यूजीलैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है. न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिर चुके हैं.

मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पहली पर 720/9 के स्कोर पर घोषित की. पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर 352 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की. बता दें कि न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे.


  • न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की हाइलाइट्स
    दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड की शुरुआत खस्ता रही. जसप्रीत बुमराह ने पारी की दूसरी ही गेंद पर कप्तान टॉम लैथम को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. हालांकि, डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की. निकोल्स 31 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. इसके बाद रचिन रवींद्र ने कॉन्वे के साथ मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने चौथे दिन के बाकी खेल में भारतीय गेंदबाजों को कोई और सफलता हासिल नहीं करने दिया.

    पांचवें दिन का पहला सेशन पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा, जहां उसे दो विकेट मिले. डेवोन कॉन्वे को वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी फिरकी में फंसाया. कॉन्वे ने 7 चौके की मदद से 165 बॉल पर 65 रन बनाए. वहीं रचिन रवींद्र (37 रन) को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन चलता किया. भारतीय टीम को छठी सफलता अंशुल कम्बोज ने दिलाई, जिन्होंने टॉम ब्लंडेल (15 रन) को एक अच्छी गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट कराया.

    भारत की पहली पारी: राहुल-पंत के शतक
    भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया. अनुभवी ओपनर केएल राहुल ने 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 290 गेंदों पर 136 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं ऋषभ पंत ने 153 गेंदों पर 128 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. शुभमन गिल (98 रन), यशस्वी जायसवाल (85 रन), देवदत्त पडिक्कल (80 रन) और ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतकीय योगदान दिया.न्यूजीलैंड के लिए पार्टटाइम स्पिनर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं रचिन रवींद्र को 2 सफलताएं मिली. तेज गेंदबाजों मैट हेनरी, काइल जेमिसन, जैकब डफी और नाथन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved