img-fluid

UP : ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, आगरा घूमकर कन्नौज लौट रहे चार छात्रों की मौत

November 24, 2026

कन्नौज. जनपद कौशांबी से आगरा (Agra) टूर पर आई स्कूली बस (school bus) वापसी के दौरान कन्नौज (Kannauj) में हादसे का शिकार हो गई. घटना में चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य और एक छात्र को रेफर किया गया है शेष का इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में जारी है.

जनपद कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे 209 कट पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई करीब 6:00 बजे घटित इस घटना में जनपद कौशांबी के सिराथू में मौजूद ओरिएंट पब्लिक स्कूल की बस हादसे का शिकार हुई.


  • दरअसल सभी स्कूली बच्चे और स्टाफ आगरा टूर पर आए हुए थे टूर खत्म करने के पश्चात कौशांबी की ओर वापस जा रहे थे तभी कन्नौज के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे 209 कट पर बच्चों को लघु शंका करने के लिए बस को रोका गया, इतने में पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही कर बच्चों की चपेट में आने से जान चली गई ओरिएंट पब्लिक स्कूल सिराथू के प्रधानाचार्य और एक छात्र गंभीर रूप से घायल है जिसको तिर्वा मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया गया शेष अन्य का इलाज किया जा रहा है

    घटना की जानकारी मिलने पर कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां पर घायल बच्चों को दिए जा रहे इलाज को देखा और घटना की जानकारी ली पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया बस आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी कौशांबी सिराथू स्थित ओरिएंट को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी इस घटना में चार बच्चों की मौत हुई है. 24 स्टाफ सहित छात्र घायल हुए इसमें प्रधानाचार्य और एक छात्र की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है शेष घायलों को अन्य वाहन के जरिए कौशांबी भेजा जा रहा है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved