
डेस्क: भारत इस सप्ताह पड़ोसियों और हिंद महासागर में कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा रहा है. बीते दिनों नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भी दिल्ली का दौरा किया. वहीं, बुधवार को NSA अजित डोभाल मालदीव में समुद्री सुरक्षा पर चर्चा में शामिल हुए, जबकि विदेश मंत्री जयशंकर IORA बैठक की मेजबानी कर रहे हैं. दिल्ली में 25 से 26 नवंबर को IORA विदेश मंत्रियों की बैठक भारत की क्षेत्रीय रणनीति के अहम हिस्से हैं. चीन की बढ़ती उपस्थिति के बीच, यह भारत की Neighbourhood First Policy यानी पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देने की नीति पर भी केंद्रित है.
भारत का फोकस पड़ोसी देशों के साथ व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा सहयोग और विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने पर है. हिंद महासागर में समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा, समुद्री निगरानी और खुफिया जानकारी साझा करना भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. मालदीव जैसे रणनीतिक समुद्री पड़ोसी के साथ सुरक्षा सहयोग भारत की हिंद महासागर नीति का अहम हिस्सा है.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के विदेश मंत्रियों की IORA बैठक की मेजबानी कर रहे हैं. इस बैठक में समुद्री सहयोग, व्यापार, निवेश, ब्लू इकोनॉमी, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. IORA के जरिए भारत हिंद महासागर के देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए साझा रणनीति तैयार करने पर जोर दे रहा है.
हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी के बीच यहभारत की ऊर्जा सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री हितों के लिए बेहद अहम है. इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती रणनीतिक मौजूदगी के बीच भारत अपने पड़ोसी देशों और समुद्री साझेदारों के साथ रक्षा, सुरक्षा और कूटनीतिक सहयोग मजबूत कर रहा है.
पहले नेपाल और अब मालदीव और IORA के जरिए भारत एक साथ अपने पड़ोस, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय साझेदारी पर फोकस कर रहा है. यह भारत की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के साथ-साथ भारत की रणनीतिक भूमिका को मजबूत करना है. इस सप्ताह भारत की कूटनीति का फोकस साफ है पड़ोसी देशों के साथ मजबूत रिश्ते, समुद्री सुरक्षा में सहयोग और हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी का विस्तार.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved