img-fluid

परिसीमन विधेयक लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

November 28, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) ने कहा कि परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है (Is major threat to Democracy) ।


  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्तावित परिसीमन संविधान संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इस विधेयक को लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा माना है। खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार सीटों की संख्या बढ़ाकर सत्ता पर अपना नियंत्रण मजबूत करना चाहती है। खड़गे ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा का नारा 400 पार था, लेकिन अब 800 पार की बात की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सीटों की संख्या बढ़ाने के पीछे लंबे समय तक सत्ता में बने रहने की मंशा है।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित विधेयक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुरूप एससी-एसटी वर्ग की सीटें बढ़ाने का प्रावधान होना चाहिए। खड़गे ने आगामी जनगणना का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि परिसीमन नई जनगणना के आधार पर किया जाता है, तो एससी-एसटी समुदायों को उनकी बढ़ी हुई आबादी के अनुपात में अधिक सीटें मिल सकेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इन वर्गों को उनका अधिकार नहीं देना चाहती।

    खड़गे ने परिसीमन की जिम्मेदारी चुनाव आयोग को सौंपे जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि आयोग ने 10 करोड़ से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परिसीमन होने से गड़बड़ी की आशंका बढ़ सकती है। उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक सीमाओं में बदलाव किया गया।

    खड़गे ने भाजपा पर विपक्षी दलों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले विधेयक लाने की कोशिश सफल नहीं हुई थी। अब तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना जैसे दलों में विभाजन के बाद सरकार को पर्याप्त संख्याबल होने का भरोसा है, इसलिए वह सत्र बुला रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस विधेयक को सत्ता के केंद्रीकरण की कोशिश के रूप में देखता है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा वंचित वर्गों के प्रतिनिधित्व से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानता है।

    Share:

  • परिसीमन प्रक्रिया दक्षिणी राज्यों के लिए अनुचित - मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

    Sat Nov 28 , 2026
    नई दिल्ली । मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (Chief Minister DK Shivakumar) ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया (Delimitation Process) दक्षिणी राज्यों के लिए अनुचित है (Is unfair to Southern States) । लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। दक्षिण के राज्यों को डर है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved