img-fluid

सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की फिल्म ‘गालिब’ का पोस्टर रिलीज 

August 10, 2020
रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुई अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की आगामी फिल्म ‘गालिब’ का पोस्टर रविवार को रिलीज हो गया है। इसकी जानकारी खुद दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दी।दीपिका ने फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-‘मेरी फिल्म गालिब का पोस्टर रिलीज हो गया है। ये सच्ची कहानी है। आपको रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी देंगे। ये फिल्म अगस्त महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन हम सभी को पता है कि क्या गलत हो रहा है।’ यहां दीपिका का आशय कोविड 19 से है।
सोशल मीडिया पर फिल्म का यह पोस्टर काफी पसंद किया जा रहा है। सच्ची घटना से प्रेरित यह फिल्म अफजल गुरु की पत्नी और बेटे के जीवन के सफर को दिखाती है।’गालिब’ की कहानी, अफजल गुरू (आतंकवादी मोहम्‍मद अफजल गुरु भारतीय संसद पर हमले का दोषी था) के पकड़े जाने के बाद उनकी पत्नी  और बेटे गालिब गुरु  की तकलीफों और संघर्षों पर आधारित है। फिल्म  में  दीपिका अफजल गुरु की पत्नी और गालिब की मां तबस्सुम का रोल कर रही हैं। फिल्म ‘गालिब’ मनोज गिरी द्वारा निर्देशित और  धनश्याम पटेल द्वारा निर्मित है। इस फिल्म के अलावा  दीपिका  निर्देशक धीरज मिश्रा निर्देशित  भारत की पहली महिला गर्वनर सरोजिनी नायडू की बायोपिक में सरोजनी नायडू के किरदार निभाती  नजर आयेंगी।

Share:

  • नीले खून से बनेगी कोरोना वैक्सीन, एक लीटर की कीमत है 11 लाख रुपए

    Mon Aug 10 , 2020
    नई दिल्ली। दुर्लभ प्रजाति के हॉर्सशू क्रैब के नीले खून से कोरोना वैक्सीन बनाई जाएगी। इस जीव का खून बेशकीमती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस जीव के खून से कोविड-19 कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाई जा सकती है। यह इकलौता ऐसा जीव है जिसके खून के लिए दवा कंपनियां काफी खर्च करती हैं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved