अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा प्रोड्यूसर के साथ-साथ अब राइटर भी बन गई हैं। वह जल्द ही अपनी बायोग्राफी लेकर आ रही है, जिसका नाम ‘अनफिनिश्ड’ है। इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी। प्रियंका चोपड़ा ने किताब के कवर पेज की तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बायोग्राफी के कवर पेज की तस्वीर शेयर कर लिखा-‘खत्म हुआ। पहली बार कागज पर छपे इन पन्नों को देखकर क्या अद्भुत एहसास हुआ है! अनफिनिश्ड.. जल्द आ रही है।’
अपने पोस्ट के साथ प्रियंका ने ‘पेंग्विन पब्लिकेशन्स’ को भी टैग किया है, जो प्रियंका की इस बायोग्राफी को छापने जा रही है। प्रियंका अपनी बायोग्राफी लिख चुकी हैं और ये जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी। प्रियंका चोपड़ा को उनके इस नए कार्य और उपलब्धि के लिए फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद 2003 में बॉलीबुड में अपना डेब्यू किया था। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कैलिफोर्निया में अपने पति निक जोनस के साथ है। प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही नेटफ्लिक्स की दो फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आएंगी।
महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त प्रभार नई दिल्ली। गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को मेघालय तबादला कर दिया गया। सत्यपाल मलिक वहां तथागत राय की जगह लेंगे जबकि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मोदी कैबिनेट के इस फैसले पर राष्ट्रपति रामनाथ […]
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड का भी एक जाना माना नाम है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं अमेरिकी सिंगर निक जोनस (American singer Nick Jonas) से शादी के बाद प्रियंका लगातार सुर्खियों में हैं। वह अक्सर पति और परिवार संग अपनी तस्वीर शेयर कर […]
बॉलीवुड की खूसबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप (crop top) और पर्पल कलर की जैकेट में ‘यस का टाइम आ गया ‘ पर रैप करती नजर आ रही हैं । इस वीडियो को खुद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) […]
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल(Maharashtra minister Chhagan Bhujbal) ने भाजपा (BJP) पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया है। उन्होंने दावा किया है कि अगर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (bollywood actor shahrukh khan) भगवा पार्टी में शामिल होते हैं तो “ड्रग्स चीनी का पाउडर बन जाएगा”। छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) मुंबई […]