
बेलखाडू। बेलखाडू से पनागर की ओर जाने वाली सीसी सड़क पर करीब 4 इंच चौड़ी दरार आ गई है। सड़क के बीच का गेप बढ़ जाने से यह बेहद खतरनाक हो गई है।
इसकी वजह से कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इसके बाद भी सड़क सुुधार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि यहां आसपास कई ग्राम बसे हुए हैं, जहां से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं सहित बड़ी संख्या वाहनों की इस सड़क से आवाजाही रहती हैं। सड़क के बीच में ज्यादा चौड़ा गेप आ जाने के कारण वाहन इसमें फंस जाते हैं। लेकिन सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा है सड़क पर रोजाना हादसे का डर बना रहता है रोड पर इतना गेफ आ गया है कि मोटरसाइकिल का टायर फंस सकता है सड़क से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने रोड में आए गैप को भरवाने की मांग की है।