img-fluid

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका! कल्याण इकाई के अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

November 27, 2025

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में नगर निकाय चुनाव (Municipal Council Elections) से पहले कांग्रेस (Congress) के लिए बुरी खबर है क्योंकि ठाणे (Thane) में पार्टी के कई नेताओं ने एक साथ इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। ठाणे के कल्याण में कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों ने कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका यानी KDMC चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया है। त्यागपत्र देने वालों में कांग्रेस की कल्याण यूनिट के चीफ सचिन पोटे भी शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि केडीएमसी चुनाव प्रस्तावित हैं लेकिन पार्टी की तरफ से इसका प्रोग्राम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। सचिन पोटे ने बुधवार को त्यागपत्र देने के बाद मीडिया से कहा कि उनका इस्तीफा आलाकमान के उस निर्देश के बाद आया है, जिसमें नए पदाधिकारियों के लिए जगह बनाने की बात कही गई थी।

दिसंबर के पहले हफ्ते में महाराष्ट्र में निकाय चुनाव है। 2 दिसंबर को महाराष्ट्र के 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान होगा, और इसका परिणाम अगले ही दिन 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। वहीं, नगर निगम चुनाव के अगले साल जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है।

Share:

  • शेख हसीना को बांग्लादेश कोर्ट से झटका, इस मामले में हुई 21 साल की सजा

    Thu Nov 27 , 2025
    ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) को एक और झटका लगा है। बांग्लादेश की कोर्ट (Court) ने शेख हसीना को भ्रष्टाचार (Corruption) के 3 मामलों में 21 साल की सजा सुना दी है। हालांकि, शेख हसीना अभी भारत में हैं और जब तक वह वापस बांग्लादेश नहीं जाती हैं तब तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved