
गंजबासौदा। खेत के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद ने इतना तूल पकड़ा की विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। एक गंभीर घायल को विदिशा रेफर किया गया है। शहर थाना निरीक्षक कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि ग्राम निवोदिया में सोमवार की सुबह खेत के रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इनता बढ़ा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के रिंकू यादव पर कट्टे से गोली चला दी। गोली युवक के जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची जब तक फायर करने वाले लोग मौके से भाग गए थे। घायल युवक को पुलिस प्राथमिक उपचार के लिए राजीव गांधी अस्पताल लाई। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल होने पर रिंकू यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved