img-fluid

मप्र में जल्द साइबर पुलिस का बनेगा कैडर

October 29, 2020

  • सब इंस्पेक्टर व सिपाही के पद पर होगी जल्द भर्ती

भोपाल। प्रदेश में करीबन 12 साल पूर्व और जिले में करीबन आठ साल पहले ऑनलाइन ठगी का प्रकरण दर्ज हुआ। पिछले कुछ साल में प्रदेश में जिस रफ्तार से क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ा, वही रफ्तार सायबर अपराध का ग्राफ बढऩे की भी है। सभी शिकायतों और दर्ज हुए अपराधों पर सही कार्रवाई हो सके, इसके लिए प्रदेश में सायबर पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव कर रही है। इसके लिए अब तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को ही सायबर पुलिस में भर्ती करने के लिए अलग कैडर बनाने की अनुशंसा की गई है। जिले में हर वर्ष ऑनलाइन क्राइम की करीबन 100 से अधिक शिकायत दर्ज होती है। प्रदेश में सायबर मुख्यालय ने शासन से सब इंस्पेक्टर व सिपाही स्तर पर करीब 57 पदों पर भर्ती की अनुशंसा की है। पुलिस मुख्यालय ने सैद्धांतिक सहमति देते हुए ये अनुशंसा शासन स्तर तक पहुंचा दी है। सब इंस्पेक्टर, सायबर पुलिस के लिए एसआई स्तर के अभी 55 पद स्वीकृत हैं। सभी पद प्रतिनियुक्ति से भरे गए हैं। इनमें से 50 प्रतिशत पद सायबर कैडर से भरने की अनुशंसा की है। शैक्षणिक योग्यता कंप्यूटर साइंस व आईटी में इंजीनियरिंग या बीसीए होगी। बाकी भर्ती प्रक्रिया अन्य एसआई स्तर के पदों के तहत ही होगी, लेकिन सायबर कैडर के लिए एक कंप्यूटर परीक्षा भी होगी। सायबर पुलिस के लिए सिपाही स्तर के लिए अभी 61 पद स्वीकृत हैं। तकरीबन सभी प्रतिनियुक्ति से भरे गए हैं। इनमें से 50 फीसदी पद सायबर कैडर से भरे जाने की अनुशंसा की गई है। शैक्षणित योग्यता 12वीं और दो वर्ष का आईटीआई डिप्लोमा होगा। सिपाही के लिए भी कंप्यूटर की एक अलग परीक्षा होगी, जिसे पास करना अनिवार्य होगा।

Share:

  • नवंबर के अंत तक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जुड़ जाएगा आधार, आरटीओ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

    Thu Oct 29 , 2020
    भोपाल। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस नवंबर के अंत तक आधार से जुड़ जाएगा। इसके आधार से जुड़ जाने के बाद लर्निंग लाइसेंस के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में फोटो खिंचवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद घर बैठे ही लाइसेंस मिल जाएगा। सिर्फ नियमित लाइसेंस के लिए एक बार कार्यालय जाना होगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved