img-fluid

क्लैश से बचने की तैयारी? 19 मार्च को रिलीज होने वाली यश की ‘टॉक्सिक’ टलने की चर्चा

February 16, 2026

मुंबई। साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) की रिलीज डेट आगे खिसकने की चर्चा तेज हो गई है। ट्रेड सर्किल में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन किए जाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


  • बड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर से बचने की कोशिश

    19 मार्च को ही Dhurandhar 2 भी रिलीज के लिए तय थी, जिसमें Ranveer Singh नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों का बजट भारी-भरकम बताया जा रहा है और ट्रेड एनालिस्ट पहले ही इस क्लैश को साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत मान रहे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि आमने-सामने रिलीज होने पर किसी एक फिल्म को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    इंटरनेशनल रिलीज स्ट्रेटजी पर भी सवाल

    रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश—दो भाषाओं में साथ शूट किया गया है, ताकि विदेशी दर्शकों तक भी पहुंच बनाई जा सके। लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इंग्लिश वर्जन की रिलीज को लेकर अब तक स्पष्ट रणनीति तय नहीं हो पाई है।
    बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये से अधिक है, इसलिए मेकर्स किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।

    ओवरसीज स्क्रीनिंग का गणित बदला

    इसी दौरान 20 मार्च को Hell Mary के रिलीज होने की खबर है, जिसे ओवरसीज मार्केट में लगभग 80:20 स्क्रीन रेशियो के साथ उतारा जा रहा है। यानी बड़ी संख्या में स्क्रीन उसी फिल्म को मिलने की संभावना है, जिससे अन्य फिल्मों के लिए जगह सीमित हो सकती है।

    एग्जिबिटर्स की प्राथमिकता बदली?

    सूत्रों का कहना है कि थिएटर मालिकों ने शुरुआत में दोनों फिल्मों को बराबर स्क्रीन देने की बात कही थी, लेकिन अब कई सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों—खासतौर पर नॉर्थ इंडिया में—दूसरी फिल्म को प्राथमिकता देने की चर्चा है। दिलचस्प बात यह है कि कर्नाटक जैसे बाजारों में भी स्क्रीन अलॉटमेंट का समीकरण बदलता दिखाई दे रहा है।

    टीजर विवाद के बाद प्रमोशन भी धीमा

    फिल्म के टीजर को लेकर हुए विवाद के बाद इसका ट्रेलर अब तक फाइनल नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि मार्केटिंग प्लान पूरी तरह तैयार न होने की वजह से भी रिलीज आगे बढ़ाने पर विचार हो सकता है।

    अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी

    फिलहाल ये सभी बातें इंडस्ट्री सूत्रों और ऑनलाइन चर्चाओं पर आधारित हैं। मेकर्स की ओर से रिलीज डेट में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अंतिम फैसला आने तक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

    Share:

  • राजनीति में वापसी पर बोले बराक ओबामा- “फिर चुनाव लड़ा तो मिशेल तलाक दे देंगी”

    Mon Feb 16 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) ने एक इंटरव्यू में चुनावी राजनीति में लौटने की अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अगर वे दोबारा चुनाव लड़ने की कोशिश करेंगे तो उनकी पत्नी मिशेल ओबामा (Michelle Obama) उनसे तलाक दे सकती हैं। पॉडकास्ट में किया साफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved