
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपने माता-पिता और भाई (Parents and brother) को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने पांच साल के भांजे को मारने की कोशिश भी की। इसके बाद दरवाजा बंद करके लाश के पास बैठा रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 55 वर्षीय पिता हंसू धुर्वे, मां कमलती धुर्वे और भाई दिलीप धुर्वे के रूप में की गई है। यह घटना सांवगा गांव का बताया जा रहा है। इधर, 5 वर्षीय भांजे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
12वीं टॉपर है आरोपी
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दीपक का मानसिक संतुलन पिछले 4-5 साल से ठीक नहीं था। वह हाल ही में नागपुर से इलाज कराकर लौटा था। वह परिवार में सबसे बड़ा है। CRPF भर्ती परीक्षा भी दी थी। आरोपी की बहन शांता ने बताया कि आरोपी दीपक बड़ा भाई है। वह कुछ नहीं करता था। उसका दिमाग खराब है। दीपक ने 12वीं क्लास में टॉप किया था, लेकिन CRPF में सिलेक्शन नहीं होने की वजह से वह मेंटली अनस्टेबल हो गया था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved