
यवतमाल। महाराष्ट्र (Maharashtra) के यवतमाल जिले (Yavatmal district) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नौ वर्षीय लड़के (Boy) ने अपनी कक्षा (Class) में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा (Studenr) की मदद से अपने स्कूल (School) के शौचालय में अपनी नाबालिग सहपाठी का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी लड़के और अपराध में सहयोग करने वाली नौ वर्षीय लड़की को हिरासत में लेकर किशोर सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस ने कहा कि आठ वर्षीय पीड़िता और दोनों आरोपी बाबुलगांव शहर के जिला परिषद स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। जहां एक अगस्त को ये घटना हुई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ दिन पहले पीड़िता ने अपने गुप्तांगों में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उसकी मां उसे अस्पताल ले गई।
अस्पताल के चिकित्सकों ने पीड़िता के गुप्तांगों पर चोट के निशान देखे। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, उसकी बेटी ने बताया कि उसकी कक्षा के एक लड़के ने एक अन्य लड़की की मदद से स्कूल के शौचालय में उसका यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने कहा कि पीड़िता की मां ने नौ अगस्त को लड़के एवं लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और बाद में भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने कहा कि पुलिस को बाबुलगांव में 9 वर्षीय लड़के द्वारा आठ वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किए जाने की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि नौ वर्षीय एक अन्य लड़की ने अपराध में लड़के की मदद की। दोनों आरोपी बच्चों को सुधार गृह भेज दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved