img-fluid

महाकाल मंदिर की सफाई कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, सुसाइड करने की कही बात

December 28, 2025

उज्जैन। महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) की महिला सफाई कर्मचारी (Female cleaning worker) ने अपने ही अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिकारियों से पीड़ित होकर महिला कर्मचारी ने सुसाइड करने की बात कही है। इसका एक वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें उसने चारों पर नौकरी से निकालने और उनकी वजह से कर्ज होने का आरोप लगाया है।

गूंजा नाम की युवती ने वीडियो में बताया कि आठ महीने पहले उसकी अनबन एक यात्री से हुई थी। जिसके चलते यात्री ने महाकाल थाने में शिकायत की थी। मैनेजर धुर्मिल नायक, जितेन्द्र चावरे, अजय बैरागी, मनोज राठौर पर काम से निकलने के आरोप लगाए हैं। इन्होंने ही नौकरी पर रखने के लिए श्रद्धालु से राजीनामा करवाने की बात कही थी।


  • इसके चलते तीन बार में 90 हजार उधार लेकर श्रद्धालु से राजीनामा किया। उसके बाद भी सभी ने मिलकर नौकरी पर वापस नहीं रखा। श्रद्धालुओं से तीन बार में राजीनामा करवाने के बाद मैनेजर को दिया तो मैनेजर ने यात्री से लिखित म लाने के लिए कह दिया। इन सब के चलते उस पर 90 हजार का कर्ज हो गया।

    युवती ने आगे बताया कि सभी उसे बदनाम कर रहे हैं, जिससे वह बहुत परेशान हो गई है। कई दिनों से काम पर नहीं रखने पर महिला नीलगंगा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो चारों से बहुत परेशान होने और जान देने की बाते कर रही है।

    Share:

  • सोमवार का राशिफल

    Mon Dec 29 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947, सूर्योदय 06.43, सूर्यास्त 05.24, ऋतु – शीत पौष शुक्ल पक्ष नवमी, सोमवार, 29 दिसम्बर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- समय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved