
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रविवार दोपहर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनने को मिली। जानकारी के मुताबिक यहां एक घर में सिलेंडर फट गया, जिससे आग भी लग गई। सिलेंडर फटने की वजह से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि सिलेंडर फटने से चार लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक घर में सिलेंडर फट गया। इस घटना में कम से कम चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि सिलेंडर फटने की सूचना दोपहर 1.15 बजे मिली और तुरंत एक फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने कहा, “आग को 15 मिनट में पूरी तरह बुझा दिया गया। हमारी टीमों ने घर से मामूली रूप से घायल चार लोगों को बाहर निकाला और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved