img-fluid

मध्य प्रदेश के लिए सौगातों से भरा दिन, 1100 सौ करोड़ की लागत से तैयार फ्लाई ओवर का होगा लोकार्पण

August 23, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए शनिवार का दिन सौगातों से भरा होने वाला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadakari) और सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) राज्य में कई विकास कार्यों का लोकार्पण (Inauguration) और शिलान्यास करेंगे। राज्य का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर 1100 सौ करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। जबलपुर (Jabalpur) के महानद्दा इलाके में फ्लाईओवर के पास आयोजित मुख्य समारोह में इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। इस कार्यक्रर्म में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर 6.855 किलोमीटर लंबा है। यह जबलपुर के मदन महल, मेडिकल रोड,रानीताल और दमोह नाका के बीच बना है। इसके साथ ही 4,706 करोड़ की लागत से 186 किलोमीटर की 10 सड़क परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास होगा।


कटनी बायपास का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह बायपास अब 4-लेन का होगा। अब्दुल्लागंज- इटारसी खंड में रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य भाग का चौड़ीकरण कर इसे 4-लेन का किया जाएगा। वहीं, हिरन-सिंदूर खंड में नौरादेही वन्यजीव अभ्यारण्य भाग का चौड़ीकरण कर इसमें चार लेन बना दिए गए हैं। इसका लोकार्पण केंद्रीय मंत्री करेंगे। इसके साथ ही अमझर-बरेला रोड (जबलपुर रिंग रोड) में भी चार लेन बनाए जाएंगे। रीवा बायपास में सिरमौर से डभौरा खंड का 2 लेन पेव्ड शोल्डर के साथ चौड़ीकरण किया जाएगा। इसका भी चौड़ीकरण कर इसे 4-लेन का बनाया जाएगा।

Share:

  • कुत्तों ने छात्रा पर किया हमला, गाल और नाक को बुरी तरह नोचा; चेहरे पर लगे 17 टांके

    Sat Aug 23 , 2025
    कानपुर। कानपुर (Kanpur) में आवारा कुत्तों (Stray Dogs) का एक दिल दहला देने वाला हमला सामने आया है। श्याम नगर में बीबीए छात्रा (Student) पर आवारा कुत्तों ने इस कदर हमला किया कि उसका गाल दो हिस्सों में बंट गया और नाक (Nose) में भी काट लिया। गाल और नाक पर 17 टांके लगे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved