img-fluid

युवक पर जानलेवा हमला, चाकू लहराकर दी धमकी

May 30, 2026

  • पुरानी पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया

जबलपुर। शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने मिलकर पहले गाली-गलौज की, फिर युवक को घेरकर मारपीट की और चाकू जैसी धारदार वस्तु से हमला करने का प्रयास किया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीडि़त ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेठीनगर निवासी 24 वर्षीय सोनू अहिरवार ने गोरखपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 26 मई की रात करीब 11 बजे वह अपने मकान मालिक जित्तू उर्फ जितेंद्र मिश्रा की दुकान जो रेलवे स्टेशन पर है वहां से उनकी स्कूटी लेकर घर पहुंचा, तभी वहां पहले से मौजूद हिमांशु सिंह अपने कुछ साथियों के साथ दिखाई दिया। पीडि़त के अनुसार, हिमांशु सिंह ने पुरानी पार्किंग विवाद की बात को लेकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हिमांशु के एक साथी ने उसका शर्ट पकड़कर उसे जबरन बाहर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे घेर लिया और लगातार धमकियां देने लगे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के दौरान एक युवक ने हाथ में चाकू जैसी धारदार वस्तु निकाल ली और डराने के उद्देश्य से उसे लहराने लगा। आरोप है कि हमले के दौरान उसकी शर्ट तक फाड़ दी गई। बीच-बचाव करने की कोशिश करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त ने बताया कि हमलावर बेहद आक्रामक थे और लगातार उसे डराने का प्रयास कर रहे थे।

    मौके से फरार हुए आरोपी
    घटना के बाद आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल युवक सीधे गोरखपुर थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस
    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सके। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को विवाद की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और युवाओं के बीच बढ़ रहे विवादों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है।

    Share:

  • मिलौनीगंज में आधी रात को भीषण अग्निकांड घरों के बाहर खड़े 8 वाहन जलकर खाक

    Sat May 30 , 2026
    शॉर्ट सर्किट से भड़की आग के कारण इलाके में मची अफरा-तफरी, छप्पर तोड़कर सुरक्षित बाहर निकला परिवार जबलपुर। शहर के अत्यधिक घनी आबादी वाले मिलौनीगंज क्षेत्र में स्थित रूपरानी के बाड़े में शुक्रवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। रात लगभग 2 बजे बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved