img-fluid

पुतिन-जिनपिंग के बीच इंसान के 150 साल से ज्यादा जिंदा रहने के विषय पर चर्चा हुई रिकार्ड

September 04, 2025

बीजिंग। जब अमेरिका (America) के दो बड़े दुश्मन देशों के मुखिया मिलेंगे तो उनके बीच आखिर बातचीत क्या होगी? हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) जब चीन (China) द्वारा आयोजित भव्य परेड समारोह (Grand Parade Ceremony) में हिस्सा लेने के लिए बीजिंग पहुंचे, तब पूरी दुनिया के मन में ऐसे में सवाल उठ रहे होंगे। अब इससे जुड़ी कुछ हैरतअंगेज जानकारियां सामने आई हैं। पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) के बीच हुई बैठक से पहले दोनों में कुछ ऐसी बातें हुई हैं जिसे जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।


यह वाकया तब तब हुआ पुतिन और जिनपिंग कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे। दोनों परेड समारोह की ओर आगे बढ़ रहे थे, तब एक हॉट माइक पर उनकी बातचीत रिकॉर्ड हो गई। इस दौरान दोनों अंग प्रत्यारोपण और इंसान के 150 साल से ज्यादा जिंदा रहने जैसे विषयों पर चर्चा कर रहे थे। जब पुतिन और शी तियानमेन मंच की ओर बढ़े, तब पुतिन के अनुवादक को चीनी भाषा में यह कहते सुना गया, “बायोटेक्नोलॉजी लगातार विकसित हो रही है।”

‘इस सदी में मनुष्य 150 साल तक जीवित रह सकते हैं’
ट्रांसलेटर ने आगे कहा, “मानव अंगों का प्रत्यारोपण आसान हो गया है। आप जितने लंबे समय तक जीवित रहेंगे, आप उतने ही युवा होते जाएंगे और यहां तक कि अमरता भी प्राप्त कर सकते हैं।” इसके जवाब में कैमरे के बाहर मौजूद शी जिनपिंग को चीनी भाषा में यह कहते सुना जा सकता है, “कुछ लोगों का अनुमान है कि इस सदी में मनुष्य 150 साल तक जीवित रह सकते हैं।” इस दौरान सामने मौजूद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन मुस्कुराते नजर आए। हालांकि आगे की बातचीत रिकॉर्ड नहीं हो पाई।

पुतिन की चीन यात्रा
बता दें कि पुतिन रविवार को चीन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। वहीं सैन्य परेड समारोह में हिस्सा लेने के अलावा पुतिन और शी ने ऊर्जा से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक, 20 से ज्यादा समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

Share:

  • 15 रजिस्ट्रियां होंगी शून्य... अवैध कॉलोनाइजेशन पर प्रशासन की बड़ी गाज

    Thu Sep 4 , 2025
    बिचौलीहब्सी से कलेक्टर नेकार्रवाई की शुरुआत की, जामनियाखुर्द में खेत में ही बेच डाले भूखंड, भू-स्वामी के साथ आम मुख्त्यार के खिलाफ एफआईआर भी होगी दर्ज इंदौर। प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जहां लगातार एफआईआर दर्ज कराई जा रही है, वहीं जिन कॉलोनाइजरों ने विकास कार्य नहीं किए और उनकी लगातार शिकायतें पीडि़तों द्वारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved