
इंदौर। खंडवा रोड (Khandwa Road) पर आशाराम बापू चौराहे स्थित आईटी पार्क (IT Park) के सामने आज दोपहर तेज रफ्तार से आ रहे हैं एक लोडिंग रिक्शा (Loading Rickshaw) के चालक ने वहां से गुजर रहे पैदल और वाहन चालकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना के दौरान चौराहे पर अफरा तफरीकी स्थिति बन गई थी। इस घटना में एक बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई है। जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
एसीपी विजय चौधरी ने बताया कि घटना 1:00 बजे की है। जब लोडिंग रिक्शा का चालक आसाराम बापू चौराहे की तरफ से तेज गति से आ रहा था। नशे की हालत में वह इतना धुत्त था, कीउसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। रास्ते में जो मिला उसे ठोकता चला गया। करीब आधा दर्जन लोग इस घटना में घायल हुए हैं। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए शराबी लोडिंग रिक्शा चालक को पकड़ा। वरना कुछ और लोगों को वह घायल कर डालता। मौके पर भंवर कुवा पुलिस तथा एफआरवी अभी पहुंच गई थी। जिसमें घायलों को एंबुलेंस और अन्य साधनों से अस्पताल तक पहुंचाया।
घटना के बाद चौराहे पर बड़ा जाम लग गया था। पुलिस ने शराबी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में इतना मदहोश था, की कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी आनंद कलाधागी का कहना है कि एक व्यक्ति को एमवाय हॉस्पिटल तथा शेष को खंडवा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सब ठीक है। लोडिंग रिक्शा एमपी 11 जी ए 1583 को जप्त कर लिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved