img-fluid

CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी

December 07, 2025

पटना। बिहार में केंद्र की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तर्ज पर बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल (BISF) के गठन पर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने एक बयान में कहा कि राज्य में बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल (BISF) के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया है।


  • यह बल केंद्र की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर बनाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश करने वाले उद्यमियों और उद्योगों को सुरक्षा प्रदान करना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से निवेशकों के बीच एक नया माहौल बना है और वे बिहार में भारी निवेश करने एवं उद्योग स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं। इस बढ़े हुए उत्साह और निवेश की संभावनाओं को देखते हुए उद्योगों को सुरक्षित माहौल देना आवश्यक है, जिसके लिए BISF का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

    Share:

  • लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर 'पेपर स्प्रे' से हमले के बाद मचा हड़कंप, कई उड़ानें प्रभावित

    Sun Dec 7 , 2025
    लंदन। ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर रविवार सुबह पेपर स्प्रे से कई लोगों पर हमला होने के बाद हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने व्यक्ति को हमले के शक में गिरफ्तार कर लिया। हमले के बाद हड़कंप मचने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई और कई उड़ानें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved