img-fluid

नेपाल के रास्ते भारत में घुसी विदेशी महिला गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां कर रहीं जांच

January 10, 2026

महाराजगंज । उत्‍तरप्रदेश के महाराजगंज में नेपाल से पगडंडी (Trail from Nepal) रास्ते के जरिए भारतीय सीमा (Indian border) में प्रवेश कर रही एक विदेशी महिला (Native woman) को पुलिस ने पकड़ लिया है। महिला देश के किसी अन्य राज्य में जाने की तैयारी में थी। महिला किस देश की रहने वाली है, अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास पासपोर्ट-वीजा सहित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला है। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। महिला अपनी जानकारी नहीं दे रही है। किस देश से आई है इसकी जानकारी भी महिला ने नहीं दी है।

नौतनवा थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा बैरिया बाजार के पास शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विदेशी महिला को हिरासत में ले लिया। महिला पगडंडी रास्ते भारत में प्रवेश कर कार के माध्यम से गोरखपुर जाने की फिराक में थी। महिला के पास पासपोर्ट और वीजा सहित कोई वैध दस्तावेज नहीं है। अधिकारी गिरफ्तार विदेशी महिला के चीन के होने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।



  • आईबी, इमीग्रेशन एवं खुफिया एजेंसियां उसके भारत में आने के मकसद की जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी व्यक्ति के साथ नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद कार के से गोरखपुर जाने की तैयारी में थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घंटों पूछताछ के बाद भी महिला की सही जानकारी हासिल नहीं हुई है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि महिला भारतीय सीमा में अवैध तरीके से प्रवेश कर रही थी। टीमें जांच में लगी हैं।

    Share:

  • प्रैक्टिस सेशन में लय में नजर आए विराट कोहली और रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार

    Sat Jan 10 , 2026
    नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Batsmen Virat Kohli)और रोहित शर्मा (Rohit Sharma)न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले शुक्रवार को हुए अभ्यास सत्र में शानदार लय में नजर आए। भारतीय टीम न्यूजीलैंड (Indian team, New Zealand)के खिलाफ रविवार से तीन मैचों की वनडे और फिर पांच मैचों की टी20 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved