गणेशजी करेंगे माता-पिता की परिक्रमा तो कार्तिकेय घूमेंगे ब्रह्मांड में
इंदौर। अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) पर इस वर्ष झांकियों का कारवां गुजरेगा तो लोग रतजगा करेंगे। रंग-बिरंगी लाखों बल्बों से सजी झांकियों को देखने के लिए इंदौर (Indore) सहित आसपास के गांवों से भी हजारों लोग आएंगे।
महामारी (Epidemic) पूरी तरह से थमने के बाद प्रशासन ने भी इस वर्ष झांकियां निकालने की अनुमति दे दी है, जिसके बाद विभिन्न मिलों सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं (Social Institutions) द्वारा झांकियां बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन (District Administration) द्वारा खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Temple) की दो झांकी बनाई जाएंगी, जिनमें पहली झांकी खजराना गणेश मंदिर पर आधारित होगी तथा दूसरी झांकी में महाकाल बाबा (Mahakal Baba) और हरसिद्धि माता (Harsiddhi Mata) की छवि दिखेगी। झांकी में भगवान गणेश अपने वाहन मूषक पर सवार होकर माता-पिता की परिक्रमा करेंगे और कार्तिकेय मयूर पर सवार होकर ब्रह्मांड में घूमते हुए दिखेंगे। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है, जो आज खुलेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved